फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IT Raids: आयकर विभाग ने पांच राज्यों में कई कारोबारी समूहों पर छापे मारे, टैक्स चोरी के मामले में कार्रवाई

Wed, 01 Jun 2022 04:36 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आयकर विभाग के मुताबिक, शराब बनाने और बिक्री करने वाले समूह के अलावा डेयरी एवं दूध, रियल एस्टेट और लॉजिस्टिक्स के कारोबार से जुड़े समूहों के परिसरों की तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन
ठिकानों पर छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयकर विभाग ने टैक्स चोरी की जांच के सिलसिले में बुधवार को पांच राज्यों में छापेमारी की। छापेमारी कई कारोबारी समूहों के ठिकानों पर की गई। जानकारी के मुताबिक, टैक्स चोरी की जांच से जुड़े अलग-अलग मामलों में दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में कई कारोबारी समूहों के परिसरों की तलाशी ली जा रही है।

विज्ञापन


आयकर विभाग के मुताबिक, शराब बनाने और बिक्री करने वाले समूह के अलावा डेयरी एवं दूध, रियल एस्टेट और लॉजिस्टिक्स के कारोबार से जुड़े समूहों के परिसरों की तलाशी ली जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि इन राज्यों में स्थित आयकर विभाग के विभिन्न जांच निदेशालय कर चोरी की ‘विश्वसनीय’ जानकारी मिलने के बाद इन परिसरों की तलाशी ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें