फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी मालिकों के हेराफेरी करने पर IT सख्त, देशभर में छापेमारी

Fri, 17 Mar 2017 04:38 PM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
आयकर विभाग देशभर में पेट्रोल पंप मालिकों और एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स के खिलाफ छापेमारी कर रहा है। विभाग का आरोप है कि नोटबंदी के दौरान इन लोगों ने पुराने 500 और 1000 के नोटों को बैंकों में ज्यादा सेल दिखाकर जमा किया था।
विज्ञापन


आईटी एक्ट की धारा 133 ए के तहत विभाग के इंस्पेक्टर इन मालिकों की कैश बुक की जांच कर रहे हैं। तीन दिसंबर तक पुराने नोटों से गैस सिलेंडर और तेल खरीदने की अनुमति थी। उस दौरान इन गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों की कैश बुक को जरिए विभाग लगभग हर महीने की बिक्री के दौरान जमा की गई राशि से मेल कर जांच कर रहा है।

अगर कोई पेट्रोल पंप मालिक और एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर नोटबंदी की अवधि के दौरान बकाया ऋण प्राप्त करने का दावा करता है तो फौरन उसके पैसों को गैरकानूनी घोषित कर मालिक के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाती है। उन्हें तुरंत अवैध कैश के समान 49.90 प्रतिशत जुर्माने के साथ प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में चेक जारी करवाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें