फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर विभाग व्यापारियों को बताएगा डिजिटल पेमेंट के फायदे

Wed, 14 Dec 2016 03:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
income tax department
विज्ञापन
ऑनलाइन भुगतान को बढ़ाने के लिए आयकर विभाग अब व्यापारियों और पेशेवरों की पाठशाला शुरू करेगा। अधिक से अधिक भुगतान ऑनलाइन हो, इसके लिए उन्हें जागरूक किया जाएगा। इस दौरान आयकर अफसर उन्हें ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत टैक्स जमा करने, टीडीएस रिटर्न एवं आयकर रिटर्न फाइल करने के तरीके भी बताएंगे। 
विज्ञापन


इस संबंध में वित्त मंत्रालय का फरमान जारी होने के बाद आयकर मुख्यालय से भी क्षेत्रीय कार्यालयों को सूचना जारी कर दी गई है और तत्काल जागरूकता पाठशाला शुरू करने को कहा गया है।

नोटबंदी के बाद सरकार डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है, ताकि लेन-देन की व्यवस्था पारदर्शी हो सके, लेकिन बड़ी संख्या ऐसे व्यापारियों और पेशेवरों की हैं, जिन्हें इसके बारे में खास जानकारी नहीं है। ऐसे में वित्त मंत्रालय ने आयकर विभाग को अधिक से अधिक व्यापारियों और पेशेवरों को इसके लिए जागरूक करने का फरमान जारी किया है।
विज्ञापन


मंत्रालय ने ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत टैक्स जमा करने, टीडीएस रिटर्न एवं आयकर रिटर्न फाइल करने के तरीके भी बताने को कहा है। इसके बाद आयकर मुख्यालय ने सभी क्षेत्रीय कार्यालयों को आदेश जारी किया कि व्यापारियों, व्यापारिक प्रतिनिधियों, पेशेवरों को इनके बारे में जागरूक करने के लिए कार्यशालाएं, सेमिनार और कक्षाएं चलाई जाएं और सीमित समय में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जाए। 

कर एवं वित्त सलाहकार डॉ.पवन जायसवाल का कहना है कि डिजिटल पेमेंट की जानकारी होने पर पारदर्शिता के साथ सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि व्यापारियों के साथ डॉक्टर जैसे पेशेवरों को अपने पास नगद रकम रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे लूटपाट, छिनैती जैसे खतरे भी नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें