फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू यादव की बेटी और दामाद को इनकम टैक्स विभाग का समन, होगी पूछताछ

Wed, 24 May 2017 05:08 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
misa bharti - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव की सांसद बेटी मीसा भारती और उनके पति को आयकर विभाग ने समन जारी किया है। ये समन करोड़ों की बेनामी संपत्ति को लेकर है, जिसमें आयकर विभाग मीसा और उनके पति शैलेश कुमार से 6 जून को पूछताछ करेगी।
विज्ञापन


मीसा भारती को समन जारी करने से पहले उनके सीए राजेश अग्रवाल को गिरफ्तार किया जा चुका है। राजेश को 8 हजार करोड़ रुपयों के घोटालों के संबंध में गिरफ्तार किया गया है। अब करोड़ो की बेनामी संपत्ति के मामले में मीसा भारती के पति शैलेश कुमार को भी समन भेजा गया है। दोनों से कड़ी पूछताछ होने की उम्मीद है।

बता दें कि मंगलवार को मीसा भारती के सीए राजेश अग्रवाल को ईडी ने गिरफ्तार किया था। राजेश पर मीसा यादव को धन मुहैया कराने का आरोप है। 

गौरतलब है कि कुछ समय पहले लालू यादव के दिल्‍ली, गुड़गांव समेत 22 ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापा मारा। पीटीआई के सूत्रों के मुताबिक 1000 करोड़ की बेनामी लैंड डील मामले में यह छापेमारी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें