फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: अहमद पटेल को मुख्यमंत्री बनाने की मांग वाले पोस्टर से बवाल

Fri, 08 Dec 2017 05:47 AM IST
एजेंसी, सूरत 
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात में कांग्रेस नेता अहमद पटेल को मुख्यमंत्री बनाने की मांग करने वाले पोस्टर लगाने से विवाद खड़ा हो गया है। सूरत के अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन लगे पोस्टरों में मुस्लिम समुदाय से अपील की गई है कि अहमद को मुख्यमंत्री बनाने के लिए कांग्रेस को वोट करें। पोस्टर में राहुल गांधी और अहमद पटेल की तस्वीरें हैं।
विज्ञापन


सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल ने हालांकि इसे भाजपा का ‘डर्टी ट्रिक’ बताया और कहा कि वह मुख्यमंत्री पद की रेस में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री पद के न तो वह कभी दावेदार थे और न कभी होंगे। भाजपा अपनी हार के डर से नकली पोस्टर लगवा रही है।

पढ़ें: PM मोदी को 'नीच' कहने पर कांग्रेस की कड़ी कार्रवाई

ये पोस्टर ओल्ड सिटी एरिया और सूरत के पूर्वी भाग में लगे हैं, जो हीरा कारोबार का हब है। इन इलाकों में शनिवार को पहले चरण का मतदान होना है। पोस्टर में अल्पसंख्यक समुदाय की एकता और अहमद पटेल को गुजरात के वजीर-ए-आलम (मुख्यमंत्री) बनाने के लिए कांग्रेस को वोट देने का निवेदन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें