भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने मंगलवार को चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक चंद्रमा पर उतारने का पूर्वाभ्यास किया। इसरो की ओर से एक ट्वीट में बताया कि लॉन्च की पूरी तैयारी और प्रक्रिया का डमी रूप में 24 घंटे का पूर्वाभ्यास सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसरो चंद्रयान के तीसरे मिशन को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 14 जुलाई को दोपहर बाद 2:35 बजे लॉन्च करेगा।
उल्लेखनीय है कि इसरो ने 5 जुलाई को चंद्रयान-3 को लॉन्च करने वाले रॉकेट लॉन्च व्हीकल मार्क 3 (एलवीएम3) से जोड़ा था। मिशन की जानकारी साझा करते हुए चेयरमैन एस सोमनाथ ने पिछले महीने कहा था कि चंद्रयान-2 की विफलता से सबक लेते हुए इसरो इस बार कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता।