फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसरो: प्रकाश कणों पर संदेश भेजने में मिली पहली बार कामयाबी

Tue, 23 Mar 2021 05:39 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, बंगलूरू

सार

  • इसरो ने 300 मीटर के दायरे में फ्री स्पेस क्वांटम कम्युनिकेशन का सफल परीक्षण किया।
  • इस तकनीक के जरिये भेजे गए संदेश को हैक करना नामुमकिन होगा।
  • सैटेलाइट डाटा कम्युनिकेशन को सुरक्षित करने में बहुत बड़ी कामयाबी।
विज्ञापन
इसरो - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने देश में पहली बार एक ऐसी तकनीक का प्रदर्शन किया है, जिससे संदेश भेजना बेहद सुरक्षित है। इसरो ने 300 मीटर के दायरे में फ्री स्पेस क्वांटम कम्युनिकेशन का सफल परीक्षण किया है।

विज्ञापन


इसके जरिये इसरो ने प्रकाश कण फोटोंस के जरिये संदेश भेजने में महारत हासिल कर ली है। खास बात यह है कि इस तकनीक के जरिये भेजे गए संदेश को हैक करना नामुमकिन होगा।

इसरो ने स्वदेशी तकनीक से ‘एनएवीआईस’ रिसीवीर को विकसित कर इस योग्य बनाया है ताकि फ्री स्पेस क्वांटम कम्युनिकेशन को प्रदर्शित कर सके। इसके परीक्षण के दौरान लाइव वीडियोकांफ्रेंस और क्वांटम की एनक्रिप्शन संकेत का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन


क्वांटम की डिस्ट्रीब्यूशन के जरिये संदेश, फोटो या वीडियो प्रकाश कण में डाल कर एक जगह से दूसरी जगह विशेष ट्रांसमीटर के जरिये ही भेजा जाता है, जिसे खास तरह का रिसीवर ही प्राप्त कर सकता है। बंगलूरू स्थित स्पेस एजेंसी मुख्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि क्वांटम तकनीक के इस्तेमाल से सैटेलाइट डाटा कम्युनिकेशन को नितांत सुरक्षित करने में बहुत बड़ी कामयाबी मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें