फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसरो वैज्ञानिकों ने रिसैट-2बीआर1 उपग्रह का एंटीना खोला

Thu, 12 Dec 2019 11:06 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन

गुरुवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने जानकारी दी कि रिसैट-2बीआर1 के अंदर मौजूद एंटीना को खोलने का काम सफलतापूर्वक पूरा कर लिया। बुधवार को इसरो ने उपग्रह रिसैट-2बीआर1 को प्रक्षेपित किया था।

विज्ञापन

 



इसरो ने ट्वीट किया है कि आज दो बजे रिसैट-2बीआर1 उपग्रह के रेडियल रिब एंटीना  (छतरी आकार के) को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित कर दिया गया। संगठन ने कहा कि यह जटिल प्रौद्योगिकी है, जिसमें 3.6 मीटर व्यास के एंटीना को खोला जाता है। एंटीना प्रक्षेपण के दौरान उपग्रह के अंदर बंद रहता है।

इसरो के मुताबिक एंटीना को खोलने के मिशन को नौ मिनट 12 सेकेंड में पूरा किया गया। बता दें कि बुधवार को इसरो ने नौ विदेशी उपग्रह के साथ रिसैट-2बीआर1 को पीएसएलवी-सी48 रॉकेट के जरिए प्रक्षेपित किया था। यह पीएसएलवी का 50वां मिशन था। रिसैट-2बीआर1 भारत का रडार मानचित्रण आधारित भू निगरानी उपग्रह है। जिसका इस्तेमाल कृषि, वन और आपदा प्रबंधन के साथ-साथ सैन्य जरूरतों के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें