फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम की सटीक जानकारी के लिए ISRO ने लॉन्च किया GSAT-17 सैटेलाइट

Thu, 29 Jun 2017 09:42 AM IST
amarujala.com, Presented By: मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत की नवीनतम कम्युनिकेशन सैटेलाइट जीसैट-17 फ्रेंच गुएना के यूरोपिय अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र से बीती रात को सफलतापूर्वक लॉन्च की गई। दुनिया की जानी-मानी उपग्रह प्रक्षेपण कंपनी एरियन स्पेस की मदद से 3, 477 किलोग्राम वजन वाली इस मिसाइल को बीती रात ढाई बजे के करीब लांच किया गया।
विज्ञापन


यह बीत महीने में इसरो द्वारा लांच की गई तीसरी कम्युनिकेशन सैटेलाइट है। इससे पहले लॉन्च हुई दोनों सैटेलाइट जीएसएलवी एमके3 और पीएसएलवी सी-38 थी।

इस सैटेलाइट के जरिए विस्तारित सी बैंड, सामान्य सी बैड और एस बैंड में विभिन्न संचार सेवाएं उपलब्ध हो सकेगी। मौसम डेटा रिले और सैटेलाइट आधारित खोज एवं बचाव सेवाओं में उपयोगी साबित होगी। इससे पहले इनसैट सैटेलाइट के माध्यम से इन आंकड़ो को एकत्रित किया जाता रहा है।
विज्ञापन


सैटेलाइट के सफलतापूर्वक लॉन्च के बाद इसरो ने बताया कि  एरियन स्पेस की मदद से बीती रात किए गए जीसैट-17 सैटेलाइट को सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया है।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें