फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पृथ्वी पर नजर रखने वाले जिसैट-1 को लॉन्च करने की तैयारी में इसरो

Sat, 27 Feb 2021 02:52 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बंगलूरू।
विज्ञापन
इसरो - फोटो : social media
विज्ञापन

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) पृथ्वी पर नजर रखने वाले जिसैट-1 को लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा है। जियो इमेजिंग सैटेलाइट जिसैट-1 मिशन को ऐसे समय शुरू किया जाएगा, जब 28 फरवरी को पीएसएलवी-सी51 मिशन को अंजाम दिया जाना है।

विज्ञापन


जिसैट-1 को पिछले साल पांच मार्च को लॉन्च किया जाना था, लेकिन तकनीकी कारणों से इसे निर्धारित समय से एक दिन पहले टाल दिया गया था। जिसैट-1 को जीएसएलवी-एफ10 रॉकेट से लॉन्च किया जाएगा।

इसरो के अध्यक्ष के सिवन ने शुक्रवार को कहा, तकनीकी मुद्दों का समाधान कर लिया गया है। श्री हरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से मार्च के अंत में या अप्रैल की शुरुआत में इसे लॉन्च किया जा सकता है।
विज्ञापन


इसरो के मुताबिक, ‘जिसैट-1’ निरंतर अंतराल पर भारतीय उपमहाद्वीप की निगरानी करता रहेगा। 2268 किलो वजनी जिसैट पहला सबसे बड़ा अत्याधुनिक अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट है, जिसे जीएसएलवी-एफ10 में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें