फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISRO: 2026 में कई सैटेलाइट लॉन्च करने की योजना, आम लोग भी कर सकते हैं चांद का सफर

Sat, 24 Jan 2026 06:34 PM IST
संध्या न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

इसरो के  चेयरमैन वी नारायणन ने जानकारी दी कि 2026 में कई सैटेलाइट लॉन्च होने का अनुमान है। इसके लिए लगातार काम किया जा रहा है। 

विज्ञापन
2026 में कई सैटेलाइट भेजने की तैयारी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इसरो के चेयरमैन वी नारायणन ने जानकारी दी कि स्पेस एजेंसी कई सैटेलाइट लॉन्च पर काम कर रही है। इन्हें 2026 में लॉन्च करने की योजना बनाई गई है। वी नारायणन ने बताया हम इस साल बहुत सारे सैटेलाइट भेजने की योजना बना रहे हैं। इसके लिए लगातार काम जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद इसकी पूरी घोषणा की जाएगी। 

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने कहा था कि भारत और अमेरिका को मिलकर अंतरिक्ष कार्यक्रमों की खोज करनी चाहिए। इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा हमारे पास कई बड़े मिशन लाइन में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम कर रहे हैं। हम एक इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन स्थापित करने की योजना बना रहे हैं। लोगों को चंद्रमा पर भेजने और उन्हें सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस लाने की योजना बना रहे हैं।

PSLV-C62 रॉकेट के तीसरे चरण के दौरान आई गड़बड़ी के बारे में एक सवाल पर नारायणन ने कहा कि वैज्ञानिक इसका विश्लेषण कर रहे हैं। PSLV रॉकेट चार चरणों वाला रॉकेट है। तीसरे चरण के बाद, (वाहन के) उड़ान पथ में एक अड़चन थी। हम इसके बारे में अध्ययन कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें