फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसरो का नया प्लान- 40 की जगह तीन दिन में बनेगा रॉकेट

Wed, 22 Nov 2017 02:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
बेहद कम लागत में मंगल मिशन पर यान को भेजने के बाद अब इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) किफायती पोलर सेटलाइट लॉन्च व्हीकल (PSLV) तैयार करने की कोशिशों में जुट गया है। इसरो ऐसा छोटा रॉकेट बनाना चाहता है कि जो कि मात्र तीन दिन में तैयार हो जाए, फिलहाल किसी सामान्य साइज के पीएसएलवी रॉकेट को तैयार करने में 30-40 दिन लगते हैं। इसको बनाने में सामान्य रॉकेट की लागत का दसवां हिस्सा खर्च होगा। बता दें कि एक PSLV को तैयार करने में 150 से 500 करोड़ के बीच का खर्चा आता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चीन ने बनाई सस्ती सैटेलाइट लॉन्च करने की योजना, इसरो ने कहा- हम भी हैं तैयार

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, तिरुवनंतपुरम स्थित विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर के डायरेक्टर डॉ के सिवन ने इसकी जानकारी दी। उनको मुताबिक, यह रॉकेट 2018 के अंत या फिर 2019 की शुरुआत तक तैयार हो सकता है।

कम लागत वाला रॉकेट अपने साथ 500 से 700 किलो तक का भार लेकर जा सकेगा। एक सामान्य रॉकेट का साइज 300 टन होता है वहीं इसका वजन 100 टन के करीब होगा।
विज्ञापन

भविष्य पर नजर

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
के सिवन के मुताबिक, आने वाला वक्त नैनो सैटलाइट का है और विदेशी कस्टमर को ध्यान में रखते हुए भारत नैनो सैटलाइट को जल्द अंतरिक्ष में भेजने वाले अग्रणी देशों में शामिल होना चाहता है। बता दें कि इसी साल फरवरी में इसरो ने एक साथ 104 सेटलाइट लॉन्च की थी जिसमें से ज्यादातर विदेश की थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें