फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 जनवरी को लॉन्च होगा इसरो का जीसैट 30, फ्रेंच गुआना से शुरू करेगा सफर

Mon, 13 Jan 2020 01:55 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
GSAT 30 - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का संचार उपग्रह जीसैट 30 को 17 जनवरी को यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी फ्रेंच गुआना से लॉन्च किया जाएगा। इस उपग्रह को अत्याधुनिक एरियन पांच रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। 

विज्ञापन


इसरो का यह 2020 में पहला मिशन होगा। वजन ज्यादा होने के कारण इस उपग्रह को यूरोपियन अंतरिक्ष एजेंसी के एरियन पांच रॉकेट के जरिए लॉन्च किया जाएगा। यह उपग्रह निजी और सरकारी सेवा प्रदाताओं को संचार सेवा को और प्रभावी बनाने में मदद करेगा।

इसरो इस साल कई सैटेलाइट्स को भी लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इसरो चेयरमैन के सिवन के अनुसार साल 2020 में इसरो कम से कम 10 सैटेलाइट्स को लॉन्च करेगा। आदित्य एल1 मिशन को मध्य 2020 तक लॉन्च करने की योजना है। यह मिशन पृथ्वी पर जलवायु परिवर्तन को समझने और भविष्यवाणी करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
विज्ञापन


इसके अलावा मिशन गगनयान के लिए पहले टेस्ट फ्लाइट को दिसंबर में लॉन्च किया जाएगा। गगनयान भारत का पहला मानव अंतरिक्ष मिशन है जिसे इसरो द्वारा दिसंबर 2021 तक प्रक्षेपित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसरो भारतीय वायुसेना के साथ मिलकर इसके लिए काम कर रहा है।

इसरो नए साल में चंद्रयान 2 की असफलताओं को भुलाते हुए चंद्रयान 3 की तैयारियों में जुट गया है। टॉइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, चंद्रयान-3 को इसरो नवंबर 2020 में लॉन्च करने की योजना बना रहा है। इस अभियान की मदद से इसरो चंद्रयान-2 के दौरान पूर्वनिर्धारित अपनी खोज प्रक्रिया को जारी रखने की कोशिश करेगा।

 
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें