फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISRO: 'सुरक्षा के लिए 10 उपग्रह लगातार कर रहे निगरानी', भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम के बीच इसरो चीफ का बयान

Mon, 12 May 2025 12:05 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इसरो चीफ का यह बयान ऐसे समय सामने आया है, जब भारत पाकिस्तान के बीच संघर्ष के बाद शनिवार शाम में ही संघर्ष विराम हुआ है। सेना ने बताया कि रविवार रात सीमा पर पूरी तरह से शांति रही और फायरिंग की कोई घटना नहीं हुई।
विज्ञापन
इसरो प्रमुख - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के प्रमुख वी नारायणन ने बताया है कि इसरो के 10 सैटेलाइट्स (उपग्रह) देश की सुरक्षा के लिए लगातार रणनीतिक उद्देश्य से निगरानी कर रहे हैं। इंफाल में रविवार को सेंट्रल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए वी नारायणन ने ये जानकारी दी। इसरो प्रमुख ने कहा कि 'कम से कम 10 सैटेलाइट्स लगातार 24 घंटे रणनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति और देशवासियों की सुरक्षा के लिए काम कर रही हैं।'
विज्ञापन


सैटेलाइट्स की मदद से की जा रही निगरानी
वी नारायणन ने कहा कि 'आप सभी हमारे पड़ोसियों के बारे में जानते हैं। ऐसे में हमें देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सैटेलाइट्स की मदद लेनी पड़ती है। हम 7000 किलोमीटर का इलाका कवर कर रहे हैं। साथ ही पूरे उत्तर पूर्व पर भी लगातार निगरानी की जा रही है और बिना सैटेलाइट्स और ड्रोन की मदद के हम इसे हासिल नहीं कर सकते।' 

ये भी पढ़ें- Operation Sindoor: 'सेना ने अदम्य साहस के साथ आतंकियों को मिट्टी में मिलाया', ऑपरेशन पर BJP का पहला बयान
विज्ञापन


पहलगाम आतंकी हमले के बाद छिड़ा सैन्य संघर्ष
इसरो चीफ का यह बयान ऐसे समय सामने आया है, जब भारत पाकिस्तान के बीच संघर्ष के बाद शनिवार शाम में ही संघर्ष विराम हुआ है। सेना ने बताया कि रविवार रात सीमा पर पूरी तरह से शांति रही और फायरिंग की कोई घटना नहीं हुई। गौरतलब है कि बीती 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद भारत और पाकिस्तान में संघर्ष छिड़ गया। भारत ने 6-7 मई की मध्य रात्रि सटीकता से हमला करते हुए पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। भारत के हमले में कई आतंकियों के मारे जाने की खबर है। इसके बाद पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों को निशाना बनाने की नाकाम कोशिश की, लेकिन भारत के आगे उसकी एक न चली। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Who Are Heroes of Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के तीन बड़े नायकों ने बताई पूरी कहानी, जानें इनके बारे में

शनिवार शाम को दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम पर सहमति बनी। रविवार को तीनों सेनाओं के डीजीएमओ ने प्रेस ब्रीफिंग कर ऑपरेशन सिंदूर से हासिल किए गए लक्ष्यों की जानकारी दी। आज भी भारत और पाकिस्तान के बीच डीजीएमओ स्तर की बातचीत हो रही है। इसके बाद दोपहर ढाई बजे एक बार फिर तीनों सेनाओं के डीजीएमओ प्रेस ब्रीफिंग कर हालात की जानकारी देंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें