फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसरो आज लॉन्च करेगा नेविगेशन सैटेलाइट IRNSS-1H, उल्टी गिनती शुरू

Thu, 31 Aug 2017 09:00 AM IST
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय क्षेत्रीय दिशा सूचक उपग्रह आईआरएनएसएस -वन एच के प्रक्षेपण की 29 घंटे की उल्टी गिनती शुरू हो रही है। बृहस्पतिवार शाम सात बजे प्रक्षेपण के बाद प्रक्षेपण यान - पीएसएलवी सी-39 इस उपग्रह को कक्षा में स्थापित करेगा। इसे आंध्रप्रदेश में श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया जाएगा।
विज्ञापन


                                           

इस प्रक्षेपण से एनएवीआईसी समूह के मौजूदा सात उपग्रहों की संख्या बढ़कर आठ हो जाएगी। इससे पहले आईआरएनएसएस-वनए पर लगे तीन रूबीडियम एटॉमिक क्लॉक ने काम करना बंद कर दिया था।  यह उपग्रह दिशा सूचक उपग्रह आईआरएनएसएस-वनए को बैकअप देगा।
विज्ञापन


इसरो के अनुसार 1400 किलोग्राम से अधिक वजन वाले इस उपग्रह के निर्माण व परीक्षण में पहली बार छह छोटे व मझोले उद्योग सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें