फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रयान 2: अमित शाह और राहुल गांधी ने की इसरो के प्रयासों की सराहना, दी शुभकामनाएं

Sat, 07 Sep 2019 06:49 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
chandrayaan 2 - फोटो : ANI
विज्ञापन

चांद के फलक पर हमारे कदमों के निशां और लहराता तिरंगा देखने का 130 करोड़ हिंदुस्तानियों का सपना शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात चांद की दहलीज तक पहुंच गया। 2.18 बजे इसरो प्रमुख के सिवन ने बताया, विक्रम से संपर्क टूट गया है। हम आंकड़ों का विश्लेषण कर रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिवन और उनकी टीम का हौसला बढ़ाते हुए कहा, जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, आपने जो किया, वह कम बड़ी उपलब्धि नहीं है। जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि आप छोटी-छोटी गलतियों से सीखते हैं। आपने देश की और मानव जाति की बड़ी सेवा की है। 

विज्ञापन




पीएम मोदी के साथ-साथ गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर इसरो के वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने ट्वीट किया, 'चंद्रयान -2 के साथ इसरो की उपलब्धि ने अब तक हर भारतीय को गौरवान्वित किया है। पूरा देश हमारे प्रतिबद्ध और मेहनती वैज्ञानिकों के साथ खड़ा है। भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।'
 



इसके बाद देर रात करीब तीन बजे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर इसरो की टीम को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'चंद्रयान 2 मून मिशन पर आपके अविश्वसनीय काम के लिए टीम इसरो को बधाई। आपका जुनून और समर्पण हर भारतीय के लिए एक प्रेरणा है। आपका काम व्यर्थ नहीं हुआ है। इसने कई महत्वाकांक्षी भारतीय अंतरिक्ष मिशनों की नींव रखी है।'
विज्ञापन

 

विज्ञापन

अपने वैज्ञानिकों पर गर्व, पूरा देश उनके साथ खड़ा है: कांग्रेस

चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम का चांद पर उतरते समय जमीनी स्टेशन से संपर्क टूटने के बाद कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि इसरो के वैज्ञानिकों पर समूचे राष्ट्र को गर्व है और सब उनके साथ खड़े हैं।

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा कि समूचा देश इस समय इसरो की टीम के साथ खड़ा है। अंतरिक्ष एजेंसी के कठिन परिश्रम और प्रतिबद्धता ने देश को गौरवान्वित किया है।

पार्टी के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने ट्वीट किया कि इसरो की टीम का समर्पण और कठिन परिश्रम 'हम सभी के लिए एक प्रेरणा है।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि चंद्रयान- 2 मिशन इस बात का प्रमाण है कि इसरो के वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में नए मार्ग प्रशस्त किए हैं और हर भारतीय को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा, "हम इस अवसर को आगे बड़ी संभावना और नयी ऊंचाइयों पर पहुंचने के तौर पर देखते हैं। भविष्य उज्ज्वल ही उज्ज्वल है।' 

गौरतलब है कि चंद्रयान-2 के लैंडर ‘विक्रम’ का चांद पर उतरते समय जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया। सपंर्क तब टूटा जब लैंडर चांद की सतह से बस 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें