फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर सुरक्षा, साइंस सहित 9 क्षेत्रों में समझौते, नेतन्याहू ने मोदी को बताया क्रांतिकारी नेता

Mon, 15 Jan 2018 03:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भारत में छह दिवसीय दौरे पर आए हुए हैं। आज दौरे के दूसरे दिन दिल्ली के हैदराबाद हाउस पीएम मोदी के साथ पहुंचे हैं, जहां दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय वार्ता हो रही है। भारत और इजरायल के बीच साइबर सुरक्षा, साइंस और टेक्नॉलजी सहित 9 क्षेत्रों में अहम समझौते हुए।

विज्ञापन


दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में चली घंटों बातचीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन क्षेत्रों में करार पर साइन किए गए। इस मौके पर पीएम मोदी ने इजरायली पीएम का हिब्रू में स्वागत किया।  उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह बेदह महत्वपूर्ण पल है, मैं इजरायल के पीएम का उनके भारत दौरे पर फिर से स्वागत करता हूं।

मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू इस साल के हमारे पहले महत्वपूर्ण अतिथि हैं। हम साइबर सुरक्षा, फिल्म और ऑइल जैसे क्षेत्रों में भी इजरायल के साथ मिलकर काम करेंगे। बता दें कि भारत और इजरायल के बीच फिल्म, होम्योपथी और ऑल्टरनेटिव मेडिसिन समेत कुल 9 एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।
विज्ञापन


पीएम ने कहा कि दोनों देशों के लोगों को करीब लाने के लिए इजरायल में एक इंडियन कल्चरल सेंटर जल्द खुलेगा। वहीं इजरायली पीएम ने कहा कि हम अपने रिश्ते में एक नए युग की शुरुआत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इजरायल और भारत दोनों का ही इतिहास हजारों साल पुराना है। इजरायल और भारत दोनों ही देशों कभी अपना इतिहास नहीं भूले।

बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि भारत और इजरायल दोनों ही देश आंतकी हमलों के दर्द को जानते हैं। हमें याद है मुंबई पर आतंकी हमला किया गया। उन्होंने कहा कि भारत दौरे पर आने से पहले मैं और मेरी पत्नी बहुत खुश थे कि हम बॉलीवुड जा रहे हैं। इजरायली पीएम नेतन्याहू ने अपने भाषण में पीएम मोदी की तारीफ की और कहा कि उनका विजन एक दम स्पष्ट है, साथ ही मोदी एक क्रांतिकारी नेता है। भारत में शानदार स्वागत पर नेतन्याहू ने कहा कि ये पूरे इजरायल का सम्मान है। यहूदियों को भारत में भेदभाव का सामना नहीं करना पड़ता।

नेतन्याहू ने कहा कि मेरे दोस्त नरेंद्र अगर आप कभी भी मेरे साथ योग की क्लास करना चाहे तो आपका स्वागत है।

इससे पहले नेतन्याहू को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति भवन में गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जहां से वे राजघाट के लिए रवाना हो गए। नेतन्याहू ने यहां महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की और वहां से द्विपक्षीय वार्ता के लिए हैदराबाद हाउस की ओर चल दिए।


गॉर्ड ऑफ ऑनर के दौरान मीडिया से बातचीत में पीएम नेतन्याहू ने कहा कि शांति और खुशहाली के लिए दोनों देशों में साझेदारी होना बेहद अहम है। उन्होंने कहा कि ये दोस्ती दोनों देशों में शांति लाएगी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के इजरायल दौरे से दोस्ती की शुरुआत हुई है।




इससे पहले रविवार को पीएम मोदी ने पीएम नेतन्याहू को प्रोटोकॉल तोड़कर रिसीव किया और फिर दिल्ली के ऐतिहासिक तीन मूर्ती चौक को 'हाइफा' नाम से जोड़कर दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूती दी। अब  दोनों के नेता सोमवार रात हैदराबाद हाउस में शानदार डिनर करेंगे। नेतन्याहू अपनी भारत यात्रा में अब तक के सबसे बड़े प्रतिनिधिमंडल के साथ पहुंचे हैं। अपनी इस यात्रा के दौरान नेतन्याहू मंगलवार को आगरा में ताजमहल का दीदार करने के बाद अहमदाबाद और मुंबई भी जाएंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें