भारत में इस्राइल के राजदूत नाओर गिलोन ने रविवार को 7 अक्तूबर के नरसंहार को याद किया। उन्होंने एक शिशु की तस्वीर साझा की, जो छह महीने से कैद में है। गौरतलब है कि इस संघर्ष को छह महीने बीत चुके हैं, जब हमास आतंकवादी समूह ने इस्राइल पर हमला किया था, जिसमें हजारों लोग मारे गए थे और सैकड़ों लोगों को बंधक बना लिया था।
इस्राइली दूत नाओर गिलोन ने इस बात पर जोर दिया कि उस दिन की भयानक छवियां की बजाय वह इस पर ध्यान केंद्रित करना पसंद करेंगे कि अभी भी किसे बचाया जा सकता है। उन्होंने एक मासूम की तस्वीर दिखाई और कहा कि 'बेबी केफिर बिबास' की तस्वीर बेन गुरियन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, तेल अवीव से ली गई थी, यात्रियों ने उनकी तस्वीर के साथ एक कार्ड छोड़ा था।
इस्राइली दूत ने एक्स पर पोस्ट किया, 'आज 7 अक्तूबर के नरसंहार को 6 महीने हो गए हैं। उस दिन की अंतहीन भयानक छवियां के बजाय मैं इस पर ध्यान केंद्रित करना पसंद करता हूं कि हम अभी भी किसे बचा सकते हैं। बेबी केफिर बिबास 6 महीने से कैद में है!!
इस्राइल रक्षा बलों ने रविवार को गाजा पट्टी, वेस्ट बैंक और लेबनान में अपने अभियानों पर डेटा प्रकाशित किया, जिसमें मारे गए आतंकवादी गुर्गों की संख्या से लेकर हमला किए गए स्थानों की संख्या तक सब कुछ उजागर किया गया।
क्या कहती है जेरूसलम की पोस्ट
जेरूसलम पोस्ट के अनुसार, 7 अक्तूबर से अब तक लड़ाई में 604 सैनिक मारे गए हैं और 3,188 सैनिक घायल हुए हैं। आईडीएफ आंकड़ों के अनुसार, लगभग 9,100 रॉकेट गाजा पट्टी से इस्राइली क्षेत्र में घुस गए, और 3,100 रॉकेट लेबनान से इस्राइल में घुस गए। सेना ने आगे कहा कि पिछले छह महीनों में गाजा में 12,000 से अधिक आतंकवादी मारे गए हैं और 32,000 ठिकानों पर हवाई हमले किए गए हैं।