फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्रायली दूतावास धमाका- खंगाली जा रही मोबाइल से लेकर इंटरनेट तक की कॉल

Sun, 31 Jan 2021 04:40 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
इजरायल दूतावास विस्फोट - फोटो : twitter@ani_digital
विज्ञापन

इस्राइली दूतावास के बाहर शुक्रवार को हुए बम धमाके की जिम्मेदारी जैश-उल-हिंद नामक आतंकी संगठन ने ली है। टेलीग्राम पर स्क्रीनशॉट के जरिये संदेश भेजकर आतंकी संगठन ने बम धमाके कराने का दावा किया है। दिल्ली पुलिस और अन्य जांच एजेंसियाें का कहना है कि टेलीग्राम अकाउंट किसने और कब बनाया, इस बारे में डाटा जुटाया जा रहा है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने धमाके से पहले वहां पहुंचे एक कैब ड्राइवर की मदद से दो संदिग्ध ईरानी नागरिकों को भी हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारी धमाके में ईरानी कनेक्शन से इनकार नहीं कर रहे हैं। 

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि जांच एजेंसियां किसी भी तरह धमाके से जुड़ी कोई लीड हासिल करने की कोशिश में जुटी हैं। इसके लिए मोबाइल कॉलों के डंप डाटा, इस्राइली दूतावास के आसपास के एरिया का इंटरनेट प्रोटोकॉल डिटेल रिकॉर्ड (आईपीडीआर) से लेकर नजदीकी होटलों की सीसीटीवी फुटेज तक सबकुछ खंगाला जा रहा है।

एक अधिकारी का कहना है कि पुलिस की सबसे बड़ी परेशानी आसपास के अधिकतर सीसीटीवी कैमरों का घटना के समय संचालित नहीं होना बनी हुई है। उन्होंने कहा, हमे कुछ सीसीटीवी फुटेज मिली हैं, लेकिन इनसे कोई ठोस बात सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा, आईपीडीआर के जरिये यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि कहीं धमाका करने वाले मोबाइल कॉल के बजाय इंटरनेट कॉल का इस्तेमाल तो नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन


मौके पर चल रहे थे 45000 मोबाइल फोन
सूत्रों के मुताबिक, इस्राइली दूतावास के आसपास के मोेबाइल कॉल डंप डाटा से घटना के दौरान उस क्षेत्र में करीब 45,000 मोबाइल फोन सक्रिय होने की बात सामने आई है।

क्या था पेड़ के पीछे मिले खुफिया कैमरे में?
सूत्रों ने धमाका स्थल के करीब एक पेड़ के पीछे एक हिडन कैमरा (गोपनीय कैमरा) मिलने की बात कही है। इस कैमरे को जांच के लिए दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट को भेजा गया था। कैमरे से निकाली गई फुटेज की टाइमस्टैंप साल 1970 की पाई गई है, लेकिन इसमें मौजूद वीडियो कंटेंट स्पष्ट नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें