फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्राइली राजनयिक ने कहा: हमास के सैन्य ढांचे को तबाह कर पहुंचाई गई है तगड़ी चोट

Sat, 22 May 2021 12:30 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, नई दिल्ली

सार

  • इस्राइल और हमास दोनों 11 दिन तक चली लड़ाई के बाद शुक्रवार को संघर्ष विराम लागू करने पर सहमत हो गए। इस लड़ाई में गाजा में करीब 230 लोगों की और इस्राइल में 12 लोगों की मौत हुई
विज्ञापन
Israel Hamas war - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल ने गाजा पट्टी में पिछले कुछ दिनों के दौरान फलस्तीनी चरमपंथी समूह हमास के सैन्य एवं खुफिया ढांचे और भूमिगत सुरंगों समेत सैंकड़ों लक्ष्यों को सफलतापूर्वक निशाना बनाकर उसे तगड़ी चोट पहुंचाई है। इस्राइल की एक शीर्ष राजनयिक ने शुक्रवार को यह बात कही।

विज्ञापन


इस्राइली दूतावास की उप प्रमुख रॉनी येदीदिया क्लीन ने कहा कि इस्राइली कार्रवाई को अमेरिका और कई अन्य देशों का भरपूर समर्थन मिला जबकि भारत को इसको लेकर एक समझ थी। उन्होंने कहा, हमने अपने भारतीय समकक्षों से बात की। हमने पाया है कि उन्होंने हमारी स्थिति को समझा है लेकिन अन्य कई देशों की तरह सार्वजनिक रूप से समर्थन व्यक्त नहीं किया।

इस्राइल और हमास दोनों 11 दिन तक चली लड़ाई के बाद शुक्रवार को संघर्ष विराम लागू करने पर सहमत हो गए। इस लड़ाई में गाजा में करीब 230 लोगों की और इस्राइल में 12 लोगों की मौत हुई। क्लेन ने कहा कि जमीनी हकीकत से तय होगा कि संघर्ष विराम टिक पाएगा या नहीं।
विज्ञापन


क्लेन ने पत्रकारों से कहा, हमने गाजा में उग्रवादी संगठन हमास को तगड़ी चोट पहुंचाई। हमने हमास के सैंकड़ों सैन्य और खुफिया ढांचों को निशाना बनाया। क्लीन ने 11 मई को गाजा से रॉकेट हमले में भारतीय नागरिक सौम्या संतोष की मृत्यु होने का भी जिक्र किया। संतोष केरल के इडुक्की जिले की रहने वाली थी।

उन्होंने कहा कि इस्राइली लोग सौम्या को अपनों में से एक मानते थे और सौम्या के परिवार को इजराइल के राष्ट्रीय बीमा संस्थान से मुआवजा मिलेगा। भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में रेखांकित किया कि इस्राइल और फलस्तीन के बीच वार्ता बहाल करने में सहायक माहौल तैयार करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए।

पश्चिम एशिया और फलस्तीन की स्थिति पर चर्चा के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा की बुलाई गई बैठक में बोलते हुए संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत एवं स्थायी प्रतिनिधि टी एस तिरुमूर्ति ने कहा, हम इस बात पर जोर दते हैं कि ऐसे किसी भी कदम से बचना चाहिए जिससे तनाव बढ़े, साथ ही एकतरफा तरीके से यथास्थिति बदलने की किसी भी कोशिश से भी बचना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें