फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaza Ceasefire: 'गाजा से संघर्ष विराम समझौता अभी पूरा नहीं', नेतन्याहू के बयान के बाद संशय की स्थिति

Thu, 16 Jan 2025 09:21 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम

सार

हमास ने सात अक्तूबर, 2023 को इस्राइल पर हमला कर दिया था, जिसमें 1200 लोग मारे गए थे और 250 अन्य को बंधक बना लिया गया था। इसके बाद इस्राइल ने जवाबी हमले किए, जिसमें 46000 से अधिक फलस्तीनी मारे गए। इसके अलावा गाजा की अनुमानित 90 प्रतिशत आबादी विस्थापित हो गई और मानवीय संकट पैदा हो गया।
विज्ञापन
बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल और हमास के बीच शांति समझौते की खबर बीच प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के एक बयान ने लोगों के मन में शंका को जन्म दे दिया। दरअसल, नेतन्याहू ने बुधवार देर रात कहा कि हमास के साथ संघर्ष विराम समझौता अभी पूरा नहीं हुआ है तथा इसे अंतिम रूप देने पर काम किया जा रहा है। नेतन्याहू के इस बयान से कुछ घंटे पहले ही अमेरिका और कतर ने समझौते की घोषणा की थी। इससे गाजा में 15 महीने से बनी हुई युद्ध की विनाशकारी स्थिति को रोकने और बड़ी संख्या में बंधकों के रिहा होने का रास्ता साफ होगा। इस संघर्ष ने पश्चिम एशिया को अस्थिर कर दिया है और दुनियाभर में इसे लेकर प्रदर्शन हुए हैं।

विज्ञापन


सड़कों पर उतरे लोग, खुशी मनाई
समझौते की घोषणा के बाद बड़ी संख्या में फलस्तीनी सड़कों पर उतरे और उन्होंने खुशी मनाई। मध्य गाजा के दीर अल बलाह में महमूद वादी ने कहा कि इस समय हम जो महसूस कर रहे हैं, कोई नहीं कर सकता। इसे बयां नहीं किया जा सकता।

अक्तूबर 2023 को इस्राइल पर हमला किया था
हमास ने सात अक्तूबर, 2023 को इस्राइल पर हमला कर दिया था, जिसमें 1200 लोग मारे गए थे और 250 अन्य को बंधक बना लिया गया था। इसके बाद इस्राइल ने जवाबी हमले किए, जिसमें 46000 से अधिक फलस्तीनी मारे गए। इसके अलावा गाजा की अनुमानित 90 प्रतिशत आबादी विस्थापित हो गई और मानवीय संकट पैदा हो गया।
विज्ञापन


अंतिम ब्योरा पूरा होने के बाद ही औपचारिक बयान जारी करेंगे
नेतन्याहू ने स्पष्ट रूप से नहीं बताया है कि वह कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान अल सानी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की ओर से कुछ घंटे पहले घोषित समझौते को स्वीकार करते हैं या नहीं। नेतन्याहू ने एक बयान में कहा कि वह समझौते का अंतिम ब्योरा पूरा होने के बाद ही औपचारिक बयान जारी करेंगे। समझौते के विवरण को इस समय अंतिम रूप दिया जा रहा है। कतर की राजधानी दोहा में समझौते के लिए कई सप्ताह से वार्ताएं हो रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें