फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel: डेविड पोलोन्स्की की भारत यात्रा से कलाकर्मियों में उत्साह

Fri, 11 Nov 2022 03:39 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Israel: पोलोन्स्की मुंबई में 11 से 13 नवंबर तक आयोजित टाटा लिटरेचर लाइव नाम के कार्यक्रम में भाग लेने भारत आए हैं। इस साहित्य उत्सव में वे एनी फ्रैंक की पुस्तक के कॉमिक्स रूपांतरण की सृजनात्मक प्रक्रिया के बारे में एक व्याख्यान देंगे...
विज्ञापन
Israel: david polonsky - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल के मशहूर बुक इलस्ट्रेटर और आर्ट डिजाइनर डेविड पोलोन्स्की की शुक्रवार से शुरू हुई भारत यात्रा से देश में कला जगत में उत्साह है। पोलोन्स्की भारत और इस्राइल के बीच कूटनीतिक संबंध बनने की 30वीं सालगिरह के मौके पर यहां आए हैं। इस्राइल की राजधानी तेल अवीव में स्थित पोलोन्स्की का आर्ट म्यूजियम दुनिया भर के कला प्रमियों के खास आकर्षण का स्थल है। पोलोन्स्की की शोहरत खासकर बुक इलस्ट्रेशन में उनकी महारत की वजह से रही है।

नई दिल्ली स्थित इस्राइल के राजदूत नाओर गिलॉन के मुताबिक डेविड पोलोन्स्की इस्राइल के सर्व प्रमुख रेखा चित्रकार हैं और उनकी कृतियां दुनिया भर में मशहूर हैं। वे अपने विशिष्ट दृश्य संवाद के लिए बहुचर्चित रहे हैं। गिलॉन ने कहा- हमें आशा है कि पोलोन्स्की की यात्रा से भारत और इस्राइल के सांस्कृतिक संबंध और मजबूत होंगे।

पोलोन्स्की के कलर कॉमिक्स की खास पहचान रही है। बाल पुस्तकों पर बनाए गए उनके चित्र अपनी जीवंतता के लिए चर्चित हैं। इसके अलावा उन्होंने अखबारों और पत्रिकाओं के लिए भी इलस्ट्रेशन किया है। साथ ही रंगमंच और सिनेमा डिजाइन के क्षेत्र में भी उनका खास योगदान रहा है। वॉल्ट विद बशीर नाम की उनकी एनिमेटेड डॉक्यूमेंटरी का 25 भाषाओं में अनुवाद हुआ। यह एनी फ्रैंक की कथा- ‘डायरी ऑफ अ यंग गर्ल’ का ग्राफिक रूपांतरण है। डेविड पोलोन्स्की को इस्राइली फिल्म एकेडेमी अवार्ड्स के अलावा एंडरसन अवार्ड और कई अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

पोलोन्स्की मुंबई में 11 से 13 नवंबर तक आयोजित टाटा लिटरेचर लाइव नाम के कार्यक्रम में भाग लेने भारत आए हैं। इस साहित्य उत्सव में वे एनी फ्रैंक की पुस्तक के कॉमिक्स रूपांतरण की सृजनात्मक प्रक्रिया के बारे में एक व्याख्यान देंगे। साथ ही इलस्ट्रेशन के बारे में एक वर्कशॉप का आयोजन करेंगे। ये वर्कशॉप ‘ड्राइंग फ्राम मेमरी’ शीर्षक से आयोजित हो रही है।

मुंबई के बाद पोलोन्स्की कोलकाता की यात्रा करेंगे। वहां उनकी मेजबानी सत्यजित राय फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट करेगा। ये मशहूर संस्थान कला फिल्म और टेलीविजन कार्यक्रम निर्माण की तकनीकी ट्रेनिंग देने के लिए जाना जाता है। कोलकाता में पोलोन्स्की कल्चर प्रोडक्शन कंपनी मेटा आर्ट्स का भी दौरा करेंगे। इसके अलावा जादवपुर यूनिवर्सिटी में 15 सितंबर को पोलोन्स्की कॉमिक्स अध्ययन के बारे में छात्रों के साथ एक कार्यशाला में भाग लेंगे। उसी रोज बंगाल और इस्राइल के इतिहास के इलस्ट्रेशन के बारे में कलाकारों के साथ एक कार्यक्रम में भाग लेंगे, जिसे आर्टिस्ट्स अड्डा नाम दिया गया है। इस कार्यक्रम में पोलोनन्स्की कोलकाता के लेखक, इलेस्ट्रेटर, साहित्य उद्यमी, शिक्षाशास्त्री और सांस्कृतिक टीकाकारों के साथ एक खास संवाद में भाग लेंगे।

इस्राइल के भारत स्थित दूतावास में संस्कृतिक अधिकारी रेउमा मन्तजुर ने कहा- ‘पोलोन्स्की उन कलाकारों में शामिल हैं, जो भारत को एक प्रेरणास्रोत के रूप में देखते हैं। सत्यजित राय फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट के साथ उनके वर्कशॉप के आयोजन से हमें आशा है कि इस संस्थान के साथ इस्राइल का सहयोग और गहरा होगा। इस संस्थान के साथ हमारे गहरे संबंध रहे हैं।’ पोलोन्स्की की ये पहली भारत यात्रा है। इसलिए भारत के कलाकर्मी इसको लेकर खासे उत्साहित बताए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें