फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल : मृत छात्रों के परिवारों और आरएसएस ने सीबीआई जांच की मांग की

Sun, 23 Sep 2018 02:15 AM IST
भाषा, रायगंज/कोलकाता
विज्ञापन
mamta banerjee
विज्ञापन
उत्तरी दिनाजपुर जिले में एक उच्च विद्यालय में शिक्षकों की भर्ती को लेकर पुलिस के साथ संघर्ष में मारे गये दो छात्रों के परिजनों और आरएसएस ने शनिवार को घटना की सीबीआई जांच की मांग की। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि स्कूल के दो पूर्व छात्रों की पुलिस गोलीबारी में मौत हुई, लेकिन उत्तरी दिनाजपुर जिले के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने कहा था कि पुलिस ने गोलीबारी नहीं की।
विज्ञापन


हालांकि, पुलिस अधीक्षक ने स्वीकार किया था कि छात्रों को गोली लगी थी और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि गोली किसने चलाई। आरएसएस ने मांग की है कि राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी संगठन की छवि धूमिल करने के प्रयास के लिए माफी मांगें।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें