फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईए के रडार पर इस्लामिक स्टेट, हैदराबाद से पकड़े गए 8 संदिग्ध

Thu, 09 Aug 2018 08:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए देशभर में पुलिस से लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) तक सतर्क नजर आ रही हैं। इसी क्रम में एनआईए ने एक बार फिर हैदराबाद के आठ युवाओं को पकड़ा है, जो कथित तौर पर आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) हैंडलरों के निर्देश पर आतंकी हमलों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। फिलहाल उनसे पूछताछ चल रही है। 

विज्ञापन


एनआईए ने सोमवार को हैदराबाद में सात जगहों पर छापा मारा, जिसमें संदिग्ध आठ युवाओं के पास से कई लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद किए गए। सभी सामानों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।

एनआईए के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें संदेह के आधार पर पकड़ा गया है, क्योंकि ऐसा शक था कि वो किसी आतंकी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। उन्होंने कहा कि अगर युवाओं के खिलाफ आतंकी संगठनों से जुड़े रहने का कोई भी सबूत मिलता है तो उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, जिन आठ युवाओं से पूछताछ की जा रही है वो तीन ऐसे संदिग्ध युवाओं के समूह से जुड़े हुए हैं, जिन्हें साल 2015 में नागपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। दरअसल, ये लोग आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) में शामिल होने के लिए सीरिया जा रहे थे।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें