फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका से समंदर के रास्ते भारत में घुसने की फिराक में 15 आईएस आतंकी, हाई अलर्ट

Wed, 29 May 2019 05:43 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्षद्वीप प्रशासन ने 15 इस्लामिक स्टेट (आईएस) आतंकवादियों के नौकाओं पर सवार होकर कथित रूप से श्रीलंका से लक्षद्वीप के लिए रवाना होने की खुफिया रिपोर्ट के बाद मंगलवार को एक बहु-एजेंसी सुरक्षा समीक्षा बैठक की।

विज्ञापन


लक्षद्वीप प्रशासन के प्रवक्ता ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक फारूक खान ने स्थानीय प्रशासन, नौसेना और तटरक्षक बल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कवरत्ती में एक बैठक की। उन्होंने कहा कि नौसेना के अधिकारियों ने खान को बताया कि नौसेना और तटरक्षक दोनों जहाज लक्षद्वीप के सभी द्वीपों में गश्त बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

रक्षा अधिकारियों के हवाले से प्रवक्ता ने बताया, ‘नौसेना के समुद्री गश्ती विमानों से निगरानी भी जारी है और लक्षद्वीप के किसी भी द्वीप में इस तरह की घुसपैठ को रोकने के लिए सभी संभव उपाय किए गए हैं।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नौसेना अधिकारी ने बैठक में यह भी बताया कि सुहेली द्वीप के पास तमिलनाडु की एसएस रफाई नाम की एक नाव, जिसमें चालक दल के आठ सदस्य सवार थे उन्हें और झूठे पंजीकरण दस्तावेजों को जब्त किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शिबेश सिंह ने बैठक में जानकारी दी कि पुलिसकर्मी इलाके में हाई अलर्ट पर हैं और सभी यात्री जेटी और फिश लैंडिंग जेटी को कड़ी निगरानी में रखा गया है।

उन्होंने कहा खान ने नौसेना, तटरक्षक बल, सीआरपीएफ, स्थानीय पुलिस और खुफिया इकाइयों सहित सभी सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है। प्रशासक खान ने इन एजेंसियों को निर्जन द्वीपों पर विशेष ध्यान देने और लगातार संयुक्त गश्त लगाने का निर्देश दिया है।

प्रवक्ता ने बताया कि खान ने एजेंसियों को अगत्ती द्वीप पर विशेष सुरक्षा सुनिश्चित करने के  निर्देश दिए है़ं। आतंकवादियों के संदिग्ध गतिविधियों के बारे में खुफिया जानकारी सबसे पहले 23 मई को श्रीलंकाई अधिकारियों को मिली थी और केरल पुलिस भी तब से हाई अलर्ट पर है। श्रीलंका में 21 अप्रैल को किए गए घातक आतंकी हमले में 250 से अधिक लोगों की जान चली गई थी। इस्लामिक स्टेट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।

विज्ञापन

श्रीलंका जाने वालों भारतीयों के लिए जारी हुई एडवायजरी

भारत ने मंगलवार को श्रीलंका जाने वाले अपने नागरिकों के लिए ताजा एडवायजरी जारी की, जिसमें उनको सावधान व सतर्क रहने के लिए कहा गया है। पिछले महीने श्रीलंका में ईस्टर पर हुए बम विस्फोटों के मद्देनजर यह एडवायजरी जारी की गई है।

एडवायजरी में विदेश मंत्रालय ने कहा, श्रीलंका में कर्फ्यू व सोशल मीडिया पर प्रतिबंध हटने और स्कूलों के खुलने के साथ सुरक्षा की स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। इसके बावजूद श्रीलंका जाने वाले भारतीय नागरिकों को सावधान और सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें