फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISIS की कश्मीर पर नजर, भारत को याद दिलाए ब्रिटेन-जर्मनी के आतंकी हमले

Tue, 18 Jul 2017 10:20 AM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
- फोटो : hindustantimes
विज्ञापन
दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) इराक के मोसुल में करारी हार बाद बौखलाया हुआ है। उसकी बौखलाहट का नुकसान दुनिया को तो झेलना पड़ रहा है, लेकिन उसकी आतंकी नजर भारत के कश्मीर पर भी पड़ गई है। आईएसआईएस ग्रुप के कुछ सपोटर्स ने कश्मीर में उसकी पैठ जमाने के लिए एक चैनल बनाया है जिसका नाम 'अंसारुल खिलाफा जम्मू-कश्मीर' रखा गया है।
विज्ञापन


हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक इस चैनल के प्रसारण में आईएसआईएस के प्रोपेगेंडा का प्रचार किया जा रहा है। चौंका देने वाली बात है कि चैनल पर हिंदी में प्रसारण किया गया, जिसमें भारत को धमकी देते हुए जर्मनी और ब्रिटेन में हुए आतंकी हमलों का जिक्र किया गया। 

बताया जा रहा है कि इसी चैनल के रास्ते हाल ही में जम्मू और कश्मीर पुलिस के एक कर्मी को फीचर्ड कॉल की गई, जिसमें कहा गया कि मुस्लिमों और इस्लाम के दुश्मनों के खिलाफ अपनी बंदूकों को उठाओं। हालांकि, भारतीय खुफिया एजेंसियों ने कई बार कहा है कि आईएस की भारत में कोई पकड़ नहीं बन पाई है और न ही उसकी ओर से कोई हमले हो सकते हैं।
विज्ञापन


लेकिन, ये महज बातें मानी जा रही है, क्योंकि पिछले साल हिजबुल मुजाहिद्दीन के कमांडर बुरहान वानी के जनाजे में आईएस के झंडे लहराए गए। साथ ही हाल में मारा गया आतंकी सजाद गिलकर को कश्मीर में कुछ लोगों ने आईएस के झंडे में लपेट कर अंतिम विदाई दी गई। 

कई विशेषज्ञों का कहना है कि आईएस साउथ एशिया में खुद का वजूद बनाना चाहता है और कश्मीर उसकी पहली पसंद बताई जा रही है। दरअसल, कश्मीर में जिहादियों के प्रति आईएस कथित तौर पर हमदर्दी रखता है और वो उन्हें सपोर्ट करने की हर कोशिश करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें