कश्मीर में 9 अप्रैल को उपचुनावों के दौरान हुई पत्थरबाजी और हिंसा कोई अचानक से नहीं हुई बल्कि यह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI की सोची समझी साजिश थी। जिसे कश्मीर की धरती पर अंजाम दिया गया। ये खुलासा किया है कि मिलिट्री इंटेलीजेंस से जुड़े सूत्रों ने।
मेल टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक सेना से जुड़े सूत्रों ने जानकारी दी है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और पाकिस्तान समर्थित आतकंवादी समूहों ने चुनावों में बाधा डालने के लिए अपने लोकल नेटवर्क से हिंसा और पत्थरबाजी करवाई। उन्होंने ऐसा अपनी ताकत दिखाने के लिए किया।
बता दें कि 9 अप्रैल को कश्मीर में उपचुनाव हो रहे थे। इस दौरान वहां हिंसा हो गई। जिसमें करीब 8 लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। वहीं, केवल 2 प्रतिशत वोटिंग ही हुई।