फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान चालीसा के पाठ में शामिल होने पर इशरत जहां को मिला घर खाली करने का निर्देश

Thu, 18 Jul 2019 09:48 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हावड़ा
विज्ञापन
इशरत जहां (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ में शामिल होने पर तीन तलाक की याचिकाकर्ता इशरत जहां को जान से मारने की धमकी और घर खाली करने का निर्देश मिला है। इशरत मंगलवार को हावड़ा में डबसन रोड स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर में पाठ में शामिल हुई थीं, जिसके बाद इशरत के मकान मालिक मनाजीर हुसैन ने उनसे मकान खाली करने के लिए कहा है।

विज्ञापन








घर खाली करने के अलावा इशरत को जान से मारने की धमकी भी मिल रही है। इस घटना के बाद से इशरत जहां ने पुलिस प्रशासन से अपनी सुरक्षा के गुहार लगाई है। बुधवार दोपहर इशरक के घर के बाहर काफी सारे लोग इकट्ठा हो गए और घर छोड़ कर जाने के लिए नारेबाजी करने लगे। 

पड़ोस के लोगों ने इशरत जहां के बुरखा (हिजाब) पहन कर हनुमान चालीसा के पाठ मे शामिल होने पर आपत्ति जताई है। वहीं, दूसरी तरफ भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से जोड़ाबागान मोड़ पर मंगलवार को हावड़ा में हनुमान चालीसा पाठ के दौरान पुलिस द्वारा बाधा डालने के विरोध में प्रदर्शन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें