आज गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है, लेकिन जिस तरह से पिछले एक सप्ताह के प्रचार में नए मुद्दों ने जगह बनाई है, उससे भाजपा के नेता भी हैरान हैं। सबसे बड़ी हैरानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर हो रही है।
पढ़ें: गुजरात: अहमदाबाद के जगन्नाथ मंदिर पहुंचे राहुल गांधी, किए दर्शन
केंद्र सरकार के एक दमदार केंद्रीय मंत्री को भी प्रधानमंत्री की ओर से अचानक पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को केंद्र में रखकर पाकिस्तान का मुद्दा उछालना रास नहीं आ रहा है। वहीं गुजरात चुनाव प्रचार से लौट रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता ने भी निजी बातचीत में हैरानी जताई।
पार्टी के वरिष्ठ नेता, सोनिया गांधी के खिलाफ रायबरेली से चुनाव लड़ चुके और उच्चतम न्यायालय के वकील अजय अग्रवाल भी फोन पर बातचीत के दौरान मणिशंकर अय्यर के घर पाकिस्तान के पूर्व विदेशमंत्री और राजनयिक के साथ बैठक को लेकर असहज दिखे।
इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेता प्रधानमंत्री द्वारा गुजरात विधानसभा चुनाव में दिखाई पड़ रही हार को कारण मान रहे हैं। रणदीप सुरजेवाला, आनंद शर्मा, अशोक गहलोत और यहां तक कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी इसे चुनाव में दिखाई दे रही हार की घबराहट बताया।
पढ़ें: सुबह 6 से रात 10 बजे तक टीवी पर नहीं दिखाए जा सकेंगे कंडोम के विज्ञापन
ये है पूरा माजरा
अजय अग्रवाल जंगपुरा एक्सटेंशन, नई दिल्ली स्थित अपने आवास से 6 दिसंबर को जा रहे थे। उन्होंने जी-ब्लॉक में पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर के घर के बाहर भारी पुलिस बल की तैनाती देखी। अजय ने जानकारी ली तो पता चला कि यहां पाकिस्तान के राजनयिक आ रहे हैं, पार्टी है।
इसके अलावा इस बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी समेत तमाम लोग हिस्सा लेंगे। ऐसा हुआ भी। इसमें पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल दीपक कपूर, पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह, पूर्व विदेश सचिव सलमान हैदर, टीसीए राघवन, शरत सब्बरवाल समेत अन्य लोग शामिल हुए। यह एक शिष्टाचार की भेंट मुलाकात और पार्टी थी।