फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sameer Wankhede: RTI कार्यकर्ता केतन तिरोडकर के खिलाफ पुलिस के पास पहुंचे समीर वानखेड़े; मानहानि का लगाया आरोप

Wed, 02 Aug 2023 05:41 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

कार्डेलिया क्रूज ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जानबूझकर फंसाने और उनसे 25 करोड़ की रिश्वत की मांग करने को लेकर एनसीबी के पूर्व रीजनल डायरेक्टर वानखेड़े और चार अन्य के खिलाफ सीबीआई ने मामला दर्ज किया था। उन पर कथित आपराधिक साजिश और जबरन वसूली की धमकी के अलावा रिश्वतखोरी के आरोप हैं।
विज्ञापन
समीर वानखेड़े-आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्डेलिया क्रूज ड्रग्स केस में फंसे पूर्व रीजनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े  ने मुंबई पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने आरटीआई कार्यकर्ता केतन तिरोडकर के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि केतन तिरोडकर द्वारा कॉर्डेलिया क्रूज मामले पर अपलोड किए गए  वीडियो  से उनका अपमान किया गया है। 

विज्ञापन


समीर वानखेड़े ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि केतन तिरोडकर ने एक मराठी समाचार चैनल और अन्य मीडिया माध्यमों पर एक झूठा, अपमानजनक इंटरव्यू प्रकाशित किया। वानखेड़े ने कहा है कि तिरोडकर ने विचाराधीन मामले पर तथ्यों को बिना सत्यापित किए यूट्यूब पर अपलोड किए गए वीडियो में उन्हें बदनाम किया है। अपनी शिकायत में वानखेड़े ने मांग की कि आरटीआई कार्यकर्ता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 499 और 500 के तहत मानहानि का मामला दर्ज किया जाए।

अंबोली पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि वानखेड़े की शिकायत मिलने के बाद पुलिस इसकी जांच कर रही है। 

बता दें कि कार्डेलिया क्रूज ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जानबूझकर फंसाने और उनसे 25 करोड़ की रिश्वत की मांग करने को लेकर एनसीबी के पूर्व रीजनल डायरेक्टर वानखेड़े और चार अन्य के खिलाफ सीबीआई ने मामला दर्ज किया था। उन पर कथित आपराधिक साजिश और जबरन वसूली की धमकी के अलावा रिश्वतखोरी के आरोप हैं। इसे लेकर सीबीआई ने उनसे पूछताछ भी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें