मणिपुर में अफस्पा (आर्म्ड फोर्सेस स्पेशन पॉवर्स एक्ट) हटाने की मांग को लेकर 16 साल से अनशन कर रही इरोम शर्मिला मंगलवार को अपना अनशन खत्म करेंगी। शर्मिला के भाई सिंहजीत ने बताया कि वह यहां एक स्थानीय अदालत में हाजिर होने के बाद अपना अनशन खत्म करेंगी।
सोमवार को उन्होंने कहा कि सबसे पहले शर्मिला कल न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश होंगी और फिर कोर्ट उन्हें न्यायिक हिरासत से बरी करेगा। उसके बाद वह अपना अनशन खत्म करेंगी। शर्मिला ने अपना अनशन खत्म करने का ऐलान 15 दिन पहले किया था।
इस मौके बड़ी संख्या में उनके समर्थक और महिला कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना है। उनके भाई ने बताया कि अभी पता नहीं है कि वह अपना अनशन खत्म करने के बाद कहां जाएंगी। अगर वह अपने घर में रहना चाहती हैं तो हम उनका स्वागत करने के लिए तैयार हैं।