फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

... तो क्या ब्रिटिश ब्वॉयफ्रेंड ने इरोम से अनशन तोड़ने को कहा

Wed, 27 Jul 2016 08:18 AM IST
एजेंसी/ इंफाल
विज्ञापन
- फोटो : getty images
विज्ञापन
इरोम चानू शर्मिला के अचानक अनशन तोड़कर चुनाव लड़ने के निर्णय से उनके परिजन और सहयोगी हैरान हैं। हालांकि, माना जा रहा है कि इरोम के इस निर्णय के पीछे उनके ब्वाय फ्रेंड और लेखक डेसमंड कूटिंहो की भूमिका हो सकती है।
विज्ञापन


भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक 53 वर्षीय कूटिंहो सोशल एक्टिविस्ट भी हैं। वे दोनों लंबे समय से दूसरे के करीबी हैं और शादी करने वाले हैं। इरोम के संघर्ष में हमेशा उनके साथ रहने वाले उनके बड़े भाई सिंहजीत का कहना है उन्हें नहीं पता चला कि वह अपना अनशन तोड़ने जा रही है।

अस्वस्थ रहने के कारण उनकी पिछले कुछ दिनों से इरोम से बात नहीं हो सकी है। उन्हें अन्य लोगों के जरिए इरोम के अनशन तोड़ने के निर्णय के बारे में पता चला।
विज्ञापन


इरोम के लंबे समय से सहयोगी रहे गैर सरकारी संगठन ह्यमून राइट अलर्ट मणिपुर के निदेशक बबलू लोइतोंगबम ने कहा कि वह भी इस निर्णय से हैरान हैं। उन्होंने कहा कि वह इस निर्णय के पीछे कारण को समझ नहीं पा रहे हैं।

बबलू ने कहा कि यदि उनके अनशन से 15 साल में अफस्पा नहीं हटा तो यह अगले 30 सालों में भी नहीं हटेगा। उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि उनको भी इरोम के इस निर्णय की जानकारी नहीं थी। सिंहजीत ने इरोम के शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने लगातार उसको अनशन खत्म के लिए समझाने की कोशिश की थी लेकिन उसने उनकी कभी नहीं सुनी।

अंत में उन्होंने हार मान ली और वादा किया कि वह पूरे संघर्ष में उसके साथ रहेंगे। वह कहती थी कि वह अपना अनशन तभी तोड़ेगी जब अफस्पा को हटाया जाएगा। यह उसका वादा था। कोई नहीं जानता कि किस चीज ने उसे यह निर्णय लेने के लिए प्रेरित किया। शर्मिला के सहयोगी का कहना है कि संभव है कि उसके ब्रिटिश ब्वाय फ्रेंड ने अनशन तोड़ने के इस निर्णय में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें