आईरोबोट कॉर्प ने भारत में गंदगी की ऑटोमेटिक सफाई के लिए अपना प्रीमियम रोबोटिक क्लीनर रूम्बा आई 7 प्लस रोबोट वैक्यूम लॉन्च किया है। रूम्बा आई 7 प्लस से रोबोटिक क्लीनर को सीखने, नक्शा बनाने और घर के फ्लोर प्लान के अनुकूल खुद को ढाल लेने की क्षमता के साथ बुद्धि और ऑटोमेशन को एक नए पायदान पर पहुंचा देता है।
रोबोटिक क्लीनर रूम्बा आई 7 प्लस गोल आकार का है और यह कमरे में रखे सामान को स्कैन कर खुद ही अपना रास्ता चुनता है। यह टेबल और सोफे के नीचे पहुंचकर भी सफाई कर लेता है।
रूम्बा आई 7 प्लस एलेक्सा इनेबल्ड डिवाइसेस के साथ काम करता है। यह एकमात्र ऐसा रोबोट वैक्यूम क्लीनर है जो उपयोगकर्ताओं के आवाज से निर्देश देने पर नाम से पहचान कर कमरों की सफाई कर देता है।
दिलचस्प बात यह कि सफाई के बाद यह चार्जिंग के लिए अपने आप ही चार्जिंग स्टेशन पर पहुंच जाता है। कंपनी ने रोबोटिक क्लीनर रूम्बा आई 7 प्लस की कीमत 89,900 रुपए रखी है। आईरोबोट अमेरिका के नास्डैक स्टॉक एक्सचेंज की लिस्टेड कंपनी है। यह कंपनी कई तरह के रोबोटिक क्लीनर बनाती है।