फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 रुपए से भी कम में IRCTC कराएगा 10 लाख का बीमा

Thu, 21 Jul 2016 08:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
कैटरिंग और टूरिज्म कंपनी आईआरसीटीसी रेल यात्रियों के लिए सौगात लेकर आने वाली है। 10 रुपए से भी कम खर्च पर आईआरसीटीसी यात्रियों को 10 लाख रुपए तक का बीमा देने जा रही है। आईआरसीटीसी बीमा की सुविधा को सितंबर से पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू करेगी। द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, यात्रा के दौरान ट्रेन दुर्घटना का शिकार होने पर ही यात्रियों को बीमा लाभ मिलेगा। दुर्घटना में यात्री के घायल होने या मृत्यु हो जाने पर नियमों के मुताबिक बीमा दिया जाएगा।
विज्ञापन


बीमा की सुविधा मुहैया कराने के लिए आईआरसीटीसी ने 17 बीमा कंपनियों की लिस्ट बनाई है। इनमें से 3 कंपनियों का चयन शुक्रवार तक कर लिया जाएगा। 

फिलहाल यह सुविधा पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर ऑनलाइन यानी इंटरनेट से टिकट बुक करने पर यात्रियों को दी जाएगी। आगे इसे रेलवे काउंटरों से भी लागू किया जा सकता है और बहुत संभावना है कि मासिक पास बनवाकर चलने वाले यात्री भी इस योजना के अंतर्गत आ सकेंगे।
Trending Videos

आगे बढ़ाकर 50 लाख तक की जा सकती है बीमा की रकम

- फोटो : demo
अगर किसी यात्री की दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है, या वह पूर्णतया विकलांग हो जाता है तो उसे 10 लाख रुपए बीमे की रकम दी जाएगी। हलकी चोट आने या मामूली विकलांगता पर साढ़े सात लाख रुपए तक बीमे की रकम मिल सकती है। असपताल ले जाने पर 5 लाख रुपए दिए जाएंगे। घर पर लाश पहुंचाने पर 10 हजार रुपए दिए जाएंगे।

यात्रियों को इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन टिकट बुक करते समय विकल्प दिया जाएगा। बीमा का प्रीमियम यात्रा की दूरी पर भी निर्भर कर सकता है। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बीमा कंपनियों के निर्धारण के बाद दिए जाने वाले बीमा का खाका तैयार कर दिया जाएगा। यह भी संभावना है कि यात्रियों को ज्यादा सुविधा मुहैया कराने की शर्त पर बीमा की रकम भी बढ़ा दी जाए।
विज्ञापन

बैंगेज बीमा भी दिया जा सकता है

फिलहाल, आईआरसीटीसी ने 10 लाख रुपए तक का बीमा देने की बात की है, लेकिन यात्रियों की डिमांड पर इसे 50 लाख तक का किया जा सकता है। इसी के साथ यात्रिओं के बीमे के साथा बैगेज इंश्यॉरेंस मुहैया कराने की बात चल रही है।

एक अधिकारी ने बताया कि सितंबर में शुरू होने वाले पायलट प्रोजेक्ट के शुरुआती परिणाम आने के बाद ही बाकी सुविधाओं पर गौर किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें