फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैटरिंग सेवा में भर्ती के लिए जाति आधारित विज्ञापन देने पर रेलवे ने जताई नाराजगी

Fri, 08 Nov 2019 05:31 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रेलवे केटरिंग (फाइल फोटो)
विज्ञापन

रेलवे में कैटरिंग का काम करने वाली कंपनी को भर्ती के लिए जाति आधारित विज्ञापन देने पर आलोचना का शिकार बनना पड़ा। यह विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आईआरसीटीसी ने कंपनी की जमकर क्लास लगा दी और किसी भी जाति के उपयुक्त उम्मीदवारों की भर्ती करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


दरअसल वृंदावन फूड प्रॉडक्ट्स ने ट्रेन कैटरिंग मैनेजर, बेस किचेन मैनेजर और स्टोर मैनेजर पद पर 100 पुरुष उम्मीदवारों की भर्ती के लिए विज्ञापन प्रकाशित करवाया था। विज्ञापन में कहा गया था कि उम्मीदवार अग्रवाल वैश्य समुदाय का और अच्छी पारिवारिक पृष्ठभूमि का होना चाहिए। इसके लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है।

आईआरसीटीसी ने बृहस्पतिवार को बताया कि कंपनी ने विज्ञापन देने वाले मानव संसाधन विभाग के कर्मी को हटा दिया है। आईआरसीटीसी ने इस पर गंभीर रुख अख्तियार करते हुए कंपनी को निर्देश दिया कि वह किसी भी जाति, पंथ, धर्म या क्षेत्र के उपयुक्त उम्मीदवारों का चयन करें।

कंपनी ने इसे लिपिकीय गलती बताते हुए खेद जताया

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि ठेकेदार ने आईआरसीटीसी को इस बात की पुष्टि कर दी है कि विज्ञापन देने वाले एचआर मैनेजर को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। कंपनी ने लिखित रूप से इस विज्ञापन के लिए खेद जताया और कहा कि लिपिकीय गलती के कारण ऐसा हुआ है। दरअसल दो विज्ञापन प्रकाशित किया जाना था। एक ट्रेनों और रेस्त्रां में कर्मचारियों की भर्ती के लिए और दूसरा सामाजिक कल्याण कार्यक्रम के लिए। गलती से यह विज्ञापन प्रकाशित हो गया, हमारा उद्देश्य किसी का दिल दुखाना नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें