फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी! तत्काल रेल टिकट भी बुक करा सकते हैं पे ऑन डिलिवरी

Thu, 03 Aug 2017 02:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
ट्रेन से यात्रा के लिए अब आप तत्काल टिकट भी बुक कर भुगतान बाद में कर सकते है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर अब यह सुविधा दी जा रही है। यात्रा टिकट बुक कराने वाले अपने घर पर यात्रा टिकट की डिलेवरी का विकल्प चुनकर नकद, डेबिट या क्रेडिट कार्ड से भुगतान कर सकेंगे। 
विज्ञापन

 
पे ऑन डिलिवरी योजना के तहत रेलवे ने यात्रियों को नई सुविधा दी है। पहले तो यह सुविधा सिर्फ सामान्य टिकटों की बुकिंग के लिए उपलब्ध थी अब तत्काल बुकिंग के लिए भी शुरू कर दी गई है। तत्काल के लिए बुकिंग आरंभ होने से कुछ ही मिनटों में टिकट बुक हो जाती है। 

अब तक उपयोगकर्ताओं को आईआरसीटीसी द्वारा उनका टिकिट कन्फ र्म करने से पहले स्टैंडर्ड ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के माध्यम से भुगतान करना होता था इस प्रक्रिया में कुछ समय बीतते ही टिकट कन्फर्म की जगह वेटिंग मिल जाता है, लेकिन पे ऑन डिलेवरी की खासियत यह होगी कि इससे पेमेंट गेटवे के उपयोग की जरूरत नहीं पड़ेगी। कुछ ही सेकेंड में टिकट बुक हो जाएगा।  
विज्ञापन


पे ऑन डिलिवरी सेवा देने वाली एण्डुरिल टेक्नोलॉजिस के सीईओ अनुराग बाजपेयी का कहना है कि पांच हजार से कम के टिकट के लिए 90 रुपया के अलावा जीएसटी चार्ज घर पर पहुंचाने के लिए लिया जाएगा। पांच हजार से ज्यादा के टिकट पर 120 रुपया व जीएसटी शुल्क वसूला जाएगा। 

यह किस तरह से काम करेगा 
-पे अॅन डिलेवरी का विकल्प चुनने के लिए पहले आईआरसीटीसी डॉट पे आनडिलेवरी डॉट को डॉट इन पर रजिस्टर करना होगा। रजिस्ट्रेशन के समय आधार या पैनकार्ड देना होगा। 
विज्ञापन

-आईआरसीटीसी पोर्टल पर टिकिट बुक करते समय एण्डुरिल टेक्नोलाजिस द्वारा पावर्ड पे-अॅन-डिलेवरी विकल्प को चुनना होगा। 
- डिजिटल डिलेवरी एसएमएस/ईमेल के माध्यम से होगी। बुकिंग के 24 घंटों के भीतर घर पर टिकट पहुंच जाएगा।  
-बुकिंग के समय भेजी गई पेमेंट लिंक के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें