फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ई-टिकट पर मुफ्त दुर्घटना बीमा नहीं, बुकिंग के वक्त चुनना होगा विकल्प, लगेगा चार्ज 

Mon, 13 Aug 2018 11:58 PM IST
राजन राय, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

अब ई-टिकट पर रेल यात्रियों को मुफ्त दुर्घटना बीमा की सुविधा नहीं मिलेगी। अगर यात्रियों को इस सुविधा का लाभ लेना है तो उन्हें आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैंटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन) की वेबसाइट पर टिकट बुक कराते वक्त विकल्प चुनना होगा। इसके बदले एक रुपये चुकाने पड़ेंगे। नई व्यवस्था एक सितंबर से लागू हो जाएगी।

विज्ञापन


कैशलेस को बढ़ावा देने के मकसद से आईआरसीटीसी ने दिसंबर 2017 से यात्रियों को मुफ्त बीमा देना शुरू किया था। इसके तहत सफर के दौरान हादसा होने पर यात्री की मौत पर उसके घर वालों को 10 लाख, अपाहिज होने पर 7.5 लाख, घायल होने पर दो लाख रुपये दिए जाते हैं। 

नई व्यवस्था के तहत आईआरसीटीसी की वेबसाइट या एप से टिकट बुक कराते समय यात्रियों को बीमा के लिए विकल्प दिया जाएगा। वे इच्छानुसार विकल्प का चुनाव कर सकते हैं। रेलवे के आंकड़ों के मुताबिक करीब 65 फीसदी टिकट ऑनलाइन बुक हो रहे हैं। गोरखपुर स्टेशन स्थित आरक्षण केंद्र से रोजाना 2000 से 2100 टिकट बुक होते हैं, जबकि पांच साल पहले यह आंकड़ा पांच हजार बुकिंग का था। 
विज्ञापन


आईआरसीटीसी मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने कहा, 'ई-टिकट पर बीमा का लाभ लेने के लिए यात्रियों को अब विकल्प चुनना होगा। इसके एवज में एक रुपये अतिरिक्त लगेंगे। जो यात्री बीमा लेने का विकल्प नहीं चुनेंगे, उन्हें दुघर्टना होने पर बीमा का लाभ नहीं मिलेगा।'
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें