फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगन्नाथपुरी, गंगासागर का दर्शन कराएगा IRCTC, 10 दिन के पैकेज के लगेंगे 9,450

Thu, 01 Feb 2018 08:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) यात्रियों को सस्ते दर पर जगन्नाथपुरी एवं गंगासागर दर्शन कराएगा। 18 से 27 फरवरी तक 10 दिनों के पैकेज के लिए यात्री को 9450 रुपये देने होंगे। सफर के लिए गोरखपुर से भी बुकिंग कराई जा सकती है।

विज्ञापन


पैकेज के तहत बैजनाथ मंदिर, कोलकाता में गंगासागर, महाकाली मंदिर, पुरी में जगन्नाथ मंदिर, कोणार्क मंदिर, गया में विष्णुपाद मंदिर, महाबोधि मंदिर तथा वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। ट्रेन में बैठने की सुविधा बरेली, मुरादाबाद और लखनऊ में मिलेगी। यात्रा के दौरान नाश्ता, दोपहर तथा रात्रि को शाकाहारी भोजन, स्थानीय यात्रा के लिए बस तथा धर्मशालाओं में ठहरने की व्यवस्था इस पैकेज में होगा।

मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है। सफर की जानकारी लखनऊ में 9794863629 व 19, कानपुर में 9794844569 व 59, इलाहाबाद में 9794844566, गोरखपुर में 9794863609, वाराणसी में 9794863637, आगरा में 9794863617 व 41 झांसी में 9794863633 नंबर पर प्राप्त की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें