कोरोना महामारी के चलते 'वर्क फ्रॉम होम' से उब चुके लोगों के लिए आईआरसीटीसी नया पैकेज लेकर आई है। इसमें केरल में 'वर्क फ्रॉम होटल' के प्रबंध किए गए हैं।
केरल में 43,529 नए संक्रमित मिले, 95 मौतें
इस बीच तिरुवनंतपुरम से मिली रिपोर्ट के अनुसार केरल में बुधवार को कोविड-19 के एक दिन में अब तक के सर्वाधिक 43,529 नए मामले सामने आए हैं। इससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 19,80,879 हो गए। राज्य में बुधवार को 95 मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 6,053 हो गई। हालांकि 34,600 मरीज स्वस्थ भी हुए और इस तरह राज्य में अबतक 15,71,738 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
पिछले 24 घंटे में राज्य में 1,46,320 कोविड-19 जांच हुईं। एर्नाकुलम में सबसे अधिक 6,410 नए मरीज सामने आए, जबकि मलप्पुरम, कोझिकोड तथा तिरुवनंतपुरम में क्रमशः 5,388 , 4,418 एवं 4,284 और लोग संक्रमित हुए। बुधवार को सामने आए नए मरीजों में 145 स्वास्थ्यकर्मी भी हैं।