फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान के 7000 किलोमीटर रेंज वाले ड्रोन बढ़ा सकते हैं अमेरिका की चिंता 

Mon, 28 Jun 2021 03:01 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, दुबई

सार

  • ईरान की ओर हथियारों के बारे में ऐसे समय पर बताया गया है जब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के ईरान के हथियारों पर खरीद के प्रतिबंध को बढ़ाने जाने पर चर्चाएं चल रही हैं।
विज्ञापन
iran flag - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कार्प्स (आईआरजीसी) के कमांडर होसेन सलामी ने ईरान के नए हथियारों के बारे में खुलासा किया। उन्होंने दावा किया ईरान के पास 7000 किलोमीटर तक रेंज वाले ड्रोन हैं। जाहिर तौर पर ईरान की तरफ से हथियारों पर नया खुलासा अमेरिका की चिंता बढ़ा सकता है। ईरान के हथियारों की होड़ को अमेरिका क्षेत्र के लिए खतरा मानता रहा है। 

विज्ञापन


 रिवोल्यूशनरी गार्ड के कमांडर होसेन सलामी का दावा 
ईरान की ओर हथियारों के बारे में ऐसे समय पर बताया गया है जब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के ईरान के हथियारों पर खरीद के प्रतिबंध को बढ़ाने जाने पर चर्चाएं चल रही हैं। शनिवार को आईआरजीसी कमांडर मेजर जनरल हुसैन सलामी ने इन स्वदेशी हथियारों के बारे में बताया। ब्रिटिश विशेषज्ञ ने हालांकि कहा कि ईरान अपनी क्षमताओं को बढ़ा-चढ़ा कर बताता रहा है।

लेकिन तेहरान सीमा पर ड्रोन निश्चित ही अहम है। ईरान और क्षेत्रिय शक्तियां यमन, सीरिया और इराक में ड्रोन पर निर्भर रही हैं। इधर, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन परमाणु संधि को पुनर्जीवित कर और कड़े प्रावधान चाहते हैं ताकि ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर सख्त रोक लग सके और उसकी गतिविधियों को नियंत्रित किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें