फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के अफेयर का पता लगने पर पत्नी ने फ्लाइट में किया हंगामा, पायलट ने बीच सफर में उतारा

Tue, 07 Nov 2017 09:40 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
परिवार को लेकर छुट्टियां मनाने जा रहे शख्स ने सोचा नहीं होगा कि फ्लाइट में थोड़ी देर की नींद लेना उसके लिए किसी बुरे सपने के सच हो जाने जैसा होगा। दरअसल, एक ईरानी शख्स अपनी पत्नी और बच्चों के साथ छुट्टियां मनाने के लिए पांच नवंबर को कतर एयरवेज की फ्लाइट में बैठकर दोहा से बाली जा रहा था लेकिन सफर के दौरान उसकी पत्नी को पता चल गया कि उसके पति का किसी और से अफेयर चल रहा है। इसपर महिला ने फ्लाइट में ही हंगामा शुरू कर दिया जिसके चलते फ्लाइट को रास्ते में ही चेन्नई एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा।
विज्ञापन


जेट के विमान में मच्छरों का आतंक, पैसेंजर ने की ट्विटर पर शिकायत

फिर एयरपोर्ट स्टाफ ने दोनों को समझाने की कोशिश की और विवाद सुलझाने के लिए वक्त दिया। फिर जब महिला शांत हो गई तो उन्होंने घूमने जाने का प्लान कैंसल दिया और फ्लाइट लेकर घर चले गए। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, ईरानी परिवार को कुआलालंपुर की फ्लाइट में बैठाया गया क्योंकि चेन्नई से दोहा की कोई डायरेक्ट फाइल्ट नहीं थी।
विज्ञापन

अफेयर का कैसे पता चला?

qatar airways
पति के सोने पर पत्नी ने उसके फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल करके उसका फोन अनलॉक कर लिया था। जब वह फोन देख रही थी तो उसे कुछ ऐसे सबूत मिले जिससे उसे अपने पति के अफेयर होने का शक हो गया। 

इसपर उसने फ्लाइट में ही अपने पति से लड़ाई शुरू कर दी। हंगामा इतना बढ़ गया कि फ्लाइट के कर्मचारियों के शांत करने का भी कोई फर्क नहीं पड़ा। महिला ने कथित तौर पर फ्लाइट कर्मचारियों से भी हाथापाई की थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें