फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत कई धर्मों और जातियों वाला देश फिर भी बेहद शांत: ईरानी राष्ट्रपति

Fri, 16 Feb 2018 04:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

ईरान के राष्ट्रपति हासन रूहानी ने कहा है कि भारत में अलग-अलग तरह के धर्मों और जातियों की मौजूदगी के बावजूद भारत एक शांत देश है।

विज्ञापन


तीन दिवसीय भारत यात्रा पर पहुंचे ईरानी राष्ट्रपति ने हैदराबाद में एक इवेंट के दौरान विभिन्न इस्लामी विचारधाराओं के मुस्लिम नेताओं और विद्वानों को संबोधित किया। इस दौरान शिया और सुन्नी मुस्लिमों के बीच एकता पर भी जोर दिया। रूहानी ने कहा कि 'ईरान मुस्लिम बहुल देशों से बेहतर संबंध के लिए प्रतिबद्ध है जिसमें भारत भी शामिल है।
विज्ञापन


दरअसल पश्चिम के मुस्लिम देशों में शिया और सुन्नी के बीच हर दिन बढ़ते मतभेद पर जोर देते हुए रूहानी भारत की विभिन्नता की खासियत पर बोल रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत अलग-अलग धर्मों और जातियों वाला देश है, लेकिन फिर भी यहां लोग शांति से रहते हैं। शिया, सुन्नी, सूफी, हिंदू, सिख और अन्य कई धर्मों के लोग यहां एकसाथ रहते हैं। जिन्होंने एकसाथ मिलकर देश और सभ्यता का निर्माण में अहम भूमिका निभाई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें