मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी और कांग्रेस नेता प्रियंका चतुर्वेदी के बीच सोमवार को ट्विटर पर वाक युद्ध छिड़ गया। भाजपा और कांग्रेस की दो महिला नेताओं के बीच सोशल मीडिया पर सार्वजनिक जंग ने राजनैतिक गलियारों में हलचल मचा दी। सुबह 9.17 बजे से 9.38 बजे तक स्मृति ने तीन ट्वीट से राहुल को घेरा तो प्रियंका ने भी स्मृति की अमेठी में हार का जिक्र कर दिया।
स्मृति ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए, असम के चुनावों में मिली हार को ‘उनकी विशिष्ट योग्यता’ बताया। एक ट्वीट में, प्रियंका ने किसी दूसरे व्यक्ति से बात करते हुए स्मृति का जिक्र किया था और कहा था, ‘स्मृति ईरानी की जिंदगी पर कथित खतरे से उन्हें जेड सुरक्षा मिल जाती है और यहां मैं बलात्कार और मौत की धमकियों की जांच तक करवाने के लिए जूझ रही हूं।’
Repeatedly losing and yet becoming a minister in the cabinet is your forte. You have a glorious day too @smritiirani
— Priyanka Chaturvedi (@priyankac19) May 23, 2016
सुरक्षा के सवाल पर भड़कीं ईरानी
प्रियंका चतुर्वेदी
- फोटो : PTI
स्मृति ने तत्काल जवाब देकर प्रियंका को बताया कि उनके पास ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा नहीं है। प्रियंका ने कहा कि वह गृहमंत्रालय के अंदरूनी कामकाज को नहीं जानतीं और उन्होंने अखबारों में छपी खबरों के हिसाब से यह बात कही। प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘तो क्या मैं मानूं कि कोई सुरक्षा नहीं है स्मृति ईरानी?’ स्मृति ने जवाब में एक सवाल पूछते हुए कहा, ‘आप मेरी सुरक्षा में इतनी दिलचस्पी क्यों ले रही हैं? कोई योजना बना रही हैं क्या?’
When @priyankac19 is trolled, it is an attack on 'dignity of women'but poisonous slander against @smritiirani is acceptable.
— Shefali Vaidya (@ShefVaidya) May 23, 2016
प्रियंका ने भी जवाब में तंज कसते हुए कहा, ‘मेरे पास इतना फालतू समय नहीं। इसलिए इस बात की आप चिंता मत कीजिए ,स्मृति ईरानी। आपको किसी और परिसर में हंगामा पैदा करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।’ स्मृति ने जवाबी हमले में कहा, ‘यह राहुल जी की विशिष्टता है। अरे रुको, असम में हुई हार भी। मेरा दिन तो खराब रहा। आपका दिन अच्छा रहे।’ प्रियंका ने भी जवाब में एक और तंज कसा। उन्होंने लिखा, ‘बार-बार हारना और फिर भी सरकार में मंत्री बन जाना आपकी विशिष्ट योग्यता है। आपका भी दिन शानदार रहे स्मृति ईरानी।’