फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: चेन स्नैचिंग में शामिल ईरानी गिरोह के गुर्गे ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में हुआ ढेर

Wed, 26 Mar 2025 03:45 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

तमिलनाडु पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र में स्थित कुख्यात ईरानी लुटेरों के गिरोह से जुड़े जाफर गुलाम हुसैन ईरानी ने आज को यहां पुलिस दल पर गोलीबारी की। इसके जवाब में पुलिस ने भी जवाबी गोलीबारी की, जिसमें वह घायल हो गया और बाद में अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के कुख्यात ईरानी लुटेरे गिरोह से जुड़े जाफर गुलाम हुसैन ईरानी ने बुधवार को चेन्नई में पुलिस पर गोलीबारी की। इसके बाद पुलिस ने भी गिरोह पर जवाबी गोलीबारी की, जिसमें जाफर घायल हो गया और बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई। बता दें कि ये घटना तब सामने आई जब तमिलनाडु पुलिस जाफर गुलाम हुसैन ईरानी को गिरफ्तार करने गई थी, जिस दौरान उसने गोलीबारी शुरू कर दी। 
विज्ञापन


चेन्नई पुलिस कमिश्नर ए अरुण ने दी जानकारी
मामले की जानकारी देते हुए चेन्नई पुलिस कमिश्नर ए अरुण ने कहा कि ने बताया कि जाफर और उसके दो साथी 25 मार्च को चेन्नई में चेन स्नैचिंग की घटनाओं में शामिल थे। इसके बाद पुलिस ने पूरे शहर में जांच तेज कर दी और कुछ ही घंटों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीसरे आरोपी को चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया जब वह हैदराबाद जाने वाली ट्रेन में सवार होने वाला था। गिरफ्तार किए गए सभी तीन आरोपी ईरानी लुटेरे गिरोह से जुड़े हैं।

ये भी पढ़ें:- UP: राणा सांगा पर टिप्पणी करने वाले सपा सांसद के घर करणी सेना का हमला, तोड़फोड़; पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल
विज्ञापन


मोटरसाइकिल के अंदर छिपाई थी पिस्तौल
कमिश्नर ए अरुण ने आगे कहा कि जाफर ने चेन स्नैचिंग की घटनाओं के लिए इस्तेमाल की जाने वाली मोटरसाइकिल के अंदर एक पिस्तौल छिपाई थी। उन्होंने कहा कि उसने पुलिस पर हमला करके भागने की कोशिश की।  उन्होंने बताया कि जाफर ने पुलिस पर हमला करने की कोशिश की और जब वह भागने की कोशिश कर रहा था, तो पुलिस ने उस पर गोली चला दी। जाफर को अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटनाओं से जुड़े आभूषण और वाहन बरामद किए हैं और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Om Birla vs Rahul Gandhi: बिरला की नसीहत- विपक्ष के नेता से नियमों के पालन की अपेक्षा; राहुल बोले- मैंने तो...

पुलिस ने कार्रवाई से पहले दी चेतावनी
हालांकि पुलिस ने मामले की जानकारी के लिए पुलिस विज्ञप्ति भी जारी किया। इसमें बताया गया कि अधिकारियों ने गोली न चलाने की चेतावनी दी थी, लेकिन उसने इस चेतावनी पर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद पुलिस के पास कोई दूसरा विकल्प नहीं था और पुलिस ने उस पर गोली चला दी और वह घायल हो गया। इस संबंध में जांच जारी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी रोयापेट्टा अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें