ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी गुरुवार को भारत आ रहे हैं। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण के बाद भारत यात्रा पर आ रहे हैं इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध और क्षेत्रीय अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बातचीत होगी। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी।
बता दें कि पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए रणनीतिक रूप से बेहद अहम चाबहार बंदरगाह का नया यातायात मार्ग अब खुल गया है। ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने बीते साल दिसंबर में परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन किया है।
इस बंदरगाह के चालू होने से भारत, अफगानिस्तान और ईरान के बीच नए रणनीतिक रूट की शुरुआत हुई। इसमें
पाकिस्तान की कोई भूमिका नहीं होगी। ईरान के सिस्तान-बलूचिस्तान में स्थित इस बंदरगाह के उद्घाटन के मौके पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी मौजूद रहीं थीं।
बता दें कि
चाबहार परियोजना भारत के लिए अहम है क्योंकि इसके जरिए भारत सीधा अफगानिस्तान तक अपना सामान पहुंचा सकेगा। जो कि अबतक पाकिस्तान के जरिए अफगानिस्तान तक सामान पहुंचाया जाता है।