फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान ने की कश्मीर पर भारत-पाक के बीच मध्यस्थता की पेशकश

Sun, 04 Dec 2016 04:10 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ईरानी विदेश मंत्री जावद जाफरी - फोटो : social media
विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान के बिगड़ते रिश्तों को लेकर ईरान परेशान है। ईरान के विदेश मंत्री जावद जाफरी ने कहा है कि कश्मीर मु्द्दे को लेकर ईरान भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि अगर दोनों देश चाहे तो ईरान भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता की भूमिका निभाने को तैयार है। उसे उम्मीद है कि दोनों देशों का भविष्य बेहतर संबंधों से बंधा है 
विज्ञापन


पाकिस्तानी अखबार डॉन से बातचीत में जाफरी ने कहा कि  'ईरान पाकिस्तान के साथ भारत का करीबी मित्र है। हम अपने दोस्तों के संबंधों में सुधार लाना चाहते हैं। अगर वह दोनों चाहते हैं तो जो भी हम कर सकते हैं, वह सब करने के लिए हम तैयार हैं।  ईरानी विदेश मंत्री हार्ट आफ एशिया सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत पहुंचे हैं।

जाफरी ने आगे कहा कि ईरान को उम्मीद है कि भारत और पाकिस्तान बेहतर संबंध के लिए आगे बढ़ेंगे। ईरान का ये प्रस्ताव उस समय आया है जब पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के विदेश सलाहकार सरताज अजीज भी हार्ट आफ एशिया सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें