फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान ने दिखाया भारत को ठेंगा, रूस के साथ किया गैस समझौता

Wed, 07 Jun 2017 11:43 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
ईरान ने रूसी ऊर्जा कंपनी गजप्रोम के साथ फरजाद बी गैस फील्‍ड को विकसित करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किया।
विज्ञापन


इस समझौते से भारत और रूस के संबंधों पर भी प्रभाव पड़ेगा क्योंकि ये ईरान के तेल और गैस क्षेत्र के विकास में भारत की चल रही भागीदारी और निवेश को प्रभावित कर सकता है।

पिछले साल तेहरान में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी के बीच इस मुद्दे पर सकारात्मक बातचीत के बाद भी फरजाद बी के लिए व्यावसायिक अनुबंध को अंतिम रूप देने में भारत की विफलता की वजह से ईरान ने ये कदम उठाया है। 
विज्ञापन


ईरान के तेल मंत्री बिजान जंगानेह ने एक अखबार को दिए इंटरव्‍यू में बताया कि फरजाद बी गैस फील्‍ड के अलावा ईरान ने रूसी कंपनी गजप्रोम के साथ दो और गैस फील्‍ड समझौते किए हैं।  
विज्ञापन


गौरतलब है कि भारत और ईरान के आपसी संबंध काफी पुराने हैं। भारत ईरान का दूसरा बड़ा तेल आयातक देश हैं। जब ईरान पर उसके परमाणु कार्यक्रम की वजह से प्रतिबंध लगा था तब भी भारत ने उसका साथ नहीं छोड़ा था और उससे तेल खरीदना जारी रखा था। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें