फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US-Iran War: भारत के ईरानी दूतावास ने ट्रंप की धमकियों का फिल्मी अंदाज में दिया जवाब, कहा- पिक्चर अभी बाकी है

Tue, 14 Apr 2026 12:39 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई में ईरान के वाणिज्य दूतावास ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों का जवाब शाहरुख खान के डायलॉग से दिया है। दूतावास ने कहा कि ट्रंप का यह दावा गलत है कि ईरान की नौसेना खत्म हो गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि अभी सिर्फ ट्रेलर दिखा है, असली ताकत दिखना बाकी है।
विज्ञापन
अमेरिका-ईरान झंडा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में ईरान के महावाणिज्य दूतावास ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फिल्मी अंदाज में करारा जवाब दिया है। दूतावास ने अभिनेता शाहरुख खान का मशहूर डायलॉग 'अभी तो सिर्फ ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है' इस्तेमाल करते हुए ट्रंप को चेतावनी दी है। यह बयान ट्रंप के उस दावे के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि ईरान की नौसेना अब खत्म हो चुकी है।
विज्ञापन


दूतावास ने क्या कहा?
ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एस्स' पर एक पोस्ट साझा की। इसमें उन्होंने लिखा कि फारस की खाड़ी की लाल मधुमक्खियां यानी ईरान की तेज रफ्तार मिसाइल बोट अब तैयार हो रही हैं। दूतावास ने ट्रंप के दावों का मजाक उड़ाते हुए कहा कि यह देखना मजेदार है कि ट्रंप ईरान की नौसेना को खत्म बता रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द ही उन्हें पता चल जाएगा कि इन छोटी नावों का झुंड कितनी तेजी से किसी को भी घेर सकता है। दूतावास ने साफ किया कि अभी जो कुछ भी दिखा है वह सिर्फ शुरुआत है, असली ताकत दिखना अभी बाकी है।

ट्रंप ने क्या कहा?
यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान उनके साथ समझौता करना चाहता है। एक कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने कहा कि उन्हें दूसरी तरफ से फोन आया है और वे डील करना चाहते हैं। ट्रंप ने ईरान से बातचीत के लिए उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, अपने दामाद जेरेड कुशनर और विशेष दूत स्टीव विटकॉफ की कोशिशों की तारीफ भी की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US: अमेरिका और इंडोनेशिया में रक्षा सहयोग साझेदारी शुरू, द्विपक्षीय सैन्य संबंध मजबूत करने की पहल
विज्ञापन


ट्रंप ने कड़े शब्दों में कहा कि ईरान के पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं होगा। उन्होंने साफ किया कि समझौते के लिए कई बातों पर सहमति बनी है, लेकिन परमाणु हथियार न बनाने की शर्त सबसे अहम है। ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर ईरान इस बात पर राजी नहीं होता, तो कोई समझौता नहीं होगा। 

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें