फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: टॉर्चर करने के आरोप में IPS सिंह निलंबित, CM स्टालिन ने जांच के लिए मुख्य सचिव को किया नियुक्त

Fri, 07 Apr 2023 03:44 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले के अंबासमुद्रम एएसपी बलवीर सिंह पर 10 लोगों ने आरोप लगाए थे। लोगों ने कहा था कि अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किए गए 10 लोगों को सिंह ने प्रताड़ित किया है। उनके दांत उखाड़े हैं। राजस्थान के मूल निवासी 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी पर आरोप लगने के बाद तिरुनेलवेली जिलाधिकारी केपी कार्तिकेयन ने जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
एमके स्टालिन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु सरकार ने अंबासमुद्रम एएसपी बलवीर सिंह को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच के लिए एक अधिकारी भी नियुक्त किया गया है। 28 मार्च को कुछ लोगों ने बलवीर सिंह पर आरोप लगाया था कि उन्होंने गिरफ्तार में लिए गए लोगों को प्रताड़ित किया है। 

यह है पूरा मामला 

तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले के अंबासमुद्रम एएसपी बलवीर सिंह पर 10 लोगों ने आरोप लगाए थे। लोगों ने कहा था कि अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किए गए 10 लोगों को सिंह ने प्रताड़ित किया है। उनके दांत उखाड़े हैं। राजस्थान के मूल निवासी 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी पर आरोप लगने के बाद तिरुनेलवेली जिलाधिकारी केपी कार्तिकेयन ने जांच के आदेश दिए थे। आरोप के बाद राज्य पुलिस ने आईपीएस सिंह को पद से हटा दिया था। 

सीएम बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे

इसी मामले में तमिलनाडु सरकार ने एएसपी बलवीर को निलंबित कर दिया है। गिरफ्तार में लिए गए लोगों को प्रताड़ित करने की शिकायतों के बारे में विस्तार से पूछताछ के लिए जांच अधिकारी नियुक्त किया है। सरकार ने ग्रामीण विकास और पंचायत राज विभाग के प्रधान सचिव पी अमुधा को उच्च-स्तरीय जांच के लिए नियुक्त किया है। सीएम एमके स्टालिन ने विधानसभा में कहा कि जांच अधिकारी एक महीने के अंदर रिपोर्ट सौपेंगी। घटना की उचित जांच की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें