फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSB: आईपीएस रश्मि शुक्ला होंगी सशस्त्र सीमा बल की नई डीजी, सरकार ने जारी किए आदेश

Fri, 03 Mar 2023 03:22 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कैबिनेट की नियुक्ति कमेटी ने रश्मि शुक्ला के नाम को मंजूरी दी थी, जिसके कार्मिक मंत्रालय ने इसके आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन
आईपीएस रश्मि शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला को सीमा सशस्त्र बल का नया डीजी नियुक्ति किया गया है। रश्मि शुक्ला 1988 बैच की महाराष्ट्र कैडर की आईपीएस अधिकारी हैं। फिलहाल वह सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स में अतिरिक्त डीजी के पद पर तैनात थीं। कैबिनेट की नियुक्ति कमेटी ने रश्मि शुक्ला के नाम को मंजूरी दी थी, जिसके कार्मिक मंत्रालय ने इसके आदेश जारी कर दिए। रश्मि शुक्ला 30 जून 2024 तक सशस्त्र सीमा बल के डीजी पद पर अपनी सेवाएं देंगी। 

विज्ञापन


जब साल 2019 में शिवसेना नेता संजय राउत और एनसीपी नेता एकनाथ खडसे के फोन टैप होने के आरोप लगे थे तो उस वक्त रश्मि शुक्ला ही महाराष्ट्र पुलिस के खूफिया विभाग की प्रमुख थीं। इस मामले में उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई थी। हालांकि महाराष्ट्र सरकार ने उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी नहीं दी थी, जिसके बाद रश्मि शुक्ला ने कोर्ट में अर्जी दायर कर उन्हें आरोप मुक्त करने की अपील की थी।

एसएसबी नेपाल और भूटान सीमा की रक्षा करने वाला बल है। यह गृह मंत्रालय के तहत आने वाले सात केंद्रीय सुरक्षा बलों में से एक है। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। साल 1963 में इसकी स्थापना की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें